रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा के मार्ग दर्शन मे संघ द्वारा मेकाहारा के 24 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिन्होंने अपनी अर्धवार्षीकी पूर्ण कर सेवा निर्वित्त हुए को संघ पदाधिकारीगण एवं अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर उपअधीक्षक डॉ डी के टंडन, उप नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती डी असलेशम रश्मी मसीह के हाथो श्रीफल, साल एवं मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया, साथ ही कोरोना काल मे सेवा भाव से किये गए कार्य के लिए लगभग 350 कर्मचारीयों को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया,

कार्यक्रम को सम्बोधित करते संघ के प्रांतीय महामंत्री एस पी देवांगन, जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे, संभाग संरक्षक प्रदीप बोगी, प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी हेमंत भोसले ने सभी सेवा निर्वित्त कर्मचारीयों को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाई दिया और सफल आयोजन के लिए विभागीय अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी नन्दलाल खुटे जी एवं टीम को बधाई दिया,

इस अवसर पर मेकाहारा अस्पताल अधीक्षक डॉ संतोष सोनकर, उप अधीक्षक डॉ डी के टंडन, उप नर्सिंग अधीक्षक डी असलेशम रश्मि मसीह,प्रांतीय महामंत्री एस पी देवांगन, संभागीय संरक्षक प्रदीप बोगी, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, उपप्रान्ताध्यक्ष रामजी सेंन, खोमन पटेल, प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी हेमंत भोसले, प्रांतीय संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ गौतम रात्रे, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी बनर्जी, जिला सचिव रोशन साहू, जिला संयोजक चतुर्थ श्रेणी पवन बंजारे, विभागीय अध्यक्ष तृतीय हरिशंकर साहू, विभागीय अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी नन्दलाल खुटे, विभागीय सलाहकार कुम्भकरण वर्मा सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे!
