रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग को उप संचालक/सहायक उप संचालक स्तर का प्रभार/पद दिए जाने की जोरदार मांग की है। संघ का कहना है कि ये संवर्ग स्वास्थ्य संस्थानों की रीढ़ हैं, फिर भी राज्य स्तर पर इनका कोई प्रतिनिधित्व नहीं होने से महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावित हो रहे हैं।
संघ के महामंत्री एस.पी. देवांगन के नेतृत्व में संयुक्त संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से भेट कर अवगत कार्य की प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में बड़ी संख्या में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मी कार्यरत हैं। ये संस्थानों की रीढ़ हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दुर्भाग्यवश राज्य स्तर पर संचालनालय में इन संवर्गों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण महत्वपूर्ण विषय प्रभावित हो रहे हैं। मैदानी स्तर का अनुभव एवं व्यवहारिक ज्ञान न होने से संचालनालय स्तर के निर्णयों में परिलक्षित होता है। इससे न केवल संवर्ग की समस्याएं अनसुलझी रह जाती हैं, अपितु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुछ अन्य संवर्ग, को संचालनालय स्तर पर सहायक उप संचालक पद देकर उनके हितों का संरक्षण किया जा रहा है। वे अपने संवर्ग के हित में कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग को भी उप संचालक/सहायक उप संचालक स्तर का प्रतिनिधित्व मिलना न्यायसंगत एवं आवश्यक है। इससे संवर्ग से संबंधित एवं प्रशासनिक विषयों पर समय पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकेंगे।
संघ ने मांग किया है कि अन्य संवर्गों की भांति नर्सिंग/पैरामेडिकल संवर्ग को भी उप संचालक/सहायक उप संचालक का पद/प्रभार प्रदान किया जाए। इससे न केवल संवर्ग के दायित्वों का समुचित निर्वहन सुनिश्चित होगा, अपितु राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं जनोपयोगी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

प्रतिनिधि मंडल में एस पी देवांगन महामंत्री, अरविन्द चंद्राकर प्रांतीय सचिव, गौतम रात्रे प्रांतीय संयोजक नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ, एस एस सोनी प्रांतीय संरक्षक सलाहकार नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष रायपुर, लोमश कुर्रे, क्षितिज साहू, हेमंत देवांगन आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *