छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, संघ ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के संबंध में उनका ध्यान आकर्षित कराया।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे:
अनिल कुमार पांडेय (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ) ओ पी शर्मा (संरक्षक सलाहकार)एस पी देवांगन (महामंत्री)अरविन्द चंद्राकर (प्रांतीय सचिव)खोमन पटेल (उप प्रांताध्यक्ष)अमृत निषाद(उप प्रान्तध्यक्ष ) संतोष देवांगन संभागीय अध्यक्ष, सालिक नौरंगे (जिलाध्यक्ष, रायपुर)चंद्राहास नाग (जिलाध्यक्ष, कांकेर)कमल चंद्राकर (प्रांतीय संयोजक, एम एल टी)वी सी पटेलदिलीप नेताम दीनबंधु सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी गण उपस्थित थे