रायपुर, 1 नवम्बर 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (जिला शाखा रायपुर) के तत्वावधान में आज एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह जीवन रक्षक पहल ‘हमर छत्तीसगढ़ हमर गर्व’ और ‘स्वस्थ कर्मचारी, सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस गरिमय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर के माननीय विधायक पुरन्दर मिश्रा रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मिथलेश चौधरी और अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओ. पी. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
माननीय विधायक एवं CMHO ने शिविर का मुआयना कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रेडक्रॉस सोसाइटी के मानवीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं फल-फ्रूट भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में कुल 40 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस शिविर में एकत्रित किए गए रक्त को जरूरतमंद मरीजों, थैलेसीमिया पीड़ितों और आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए रेडक्रॉस ब्लड बैंक, रायपुर में सुरक्षित रखा जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में संघ के महामंत्री एस. पी. देवांगन एवं जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए सभी संघ पदाधिकारियों, रेडक्रॉस की मेडिकल टीम एवं रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष इसी प्रकार के सेवा और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर महामंत्री एस पी देवांगन, उप प्रान्तध्यक्ष अजय पांडेय, खोमान पटेल, प्रांतीय सचिव अरविन्द चंद्राकर, संभागीय संरक्षक प्रदीप बोगी, जिला संरक्षक एस एस सोनी, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, जिलाध्यक्ष गरियाबंद देवेंद्र गेवरिया, प्रांतीय संयोजक एमएलटी कमल चंद्राकर, प्रांतीय संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ गौतम रात्रे, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक वाहन चालक शुभाष सहारे, विभागीय अध्यक्ष जेडी ऑफिस स्वतंत्रत सोनी, विभागीय अध्यक्ष , जिला समनवायक विभासहाय, विभागीय अध्यक्ष मेकहारा नन्दलाल खुटे, जिला उपाध्यक्ष लक्मी बनर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष तिल्दा अखिलेश राठौर, जिला सचिव रोशन साहू, एमएलटी उत्तम सोनवानी, नरेंद्र पटेल, बी पी पटेल, हितेश निर्मलकर, टी के देशलहरे, तीरथ निषाद, सीएचओ पायल वर्मा, देवेंद्र मनहरे, बेदराम चतुर्वेदी, मनोज मांडले, ईश्वर साहू लक्ष्मीकांत बंजारे सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थिति थे