रायपुर:- आज दिनांक 04/10/2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ड्रेसर प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय कार्यालय, अर्जुन नगर, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में ड्रेसर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक प्रांताध्यक्ष श्री अनिल कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता एवं श्री ओ.पी. शर्मा, संरक्षक एवं सलाहकार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से ड्रेसर कर्मचारियों के पदनाम को प्रशिक्षण के अनुरूप “ऑर्थोपेडिक एंड ड्रेसर टेक्नीशियन” किए जाने, वेतनमान में सुधार एवं वेतन विसंगति सहित कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के संबंध में चर्चा की गई। कर्मचारियों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए संगठित रूप से प्रयास करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रदेश के 22 जिलों से ड्रेसर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा ड्रेसर कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष एवं निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रान्ताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, संरक्षक ओ.पी. शर्मा, महामंत्री एस.पी. देवांगन, प्रांतीय सचिव अरविन्द चंद्राकर, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, संभागीय अध्यक्ष रायपुर संतोष देवांगन, प्रांतीय संयोजक ड्रेसर प्रकोष्ठ धनंजय निराला, प्रांतीय संयोजक एमएलटी प्रकोष्ठ कमल चंद्राकर,उपसंयोजक चंद्रहास, कोषाध्यक्ष रमेश महिलांगे, सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।