धरसीवा :- स्वास्थ्य विभाग के जीवन दीप समिति की साधारण सभा बैठक मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसींवा आए पद्मश्री माननीय विधायक अनुज शर्मा जी का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष गौतम रात्रे एवं पदाधिकारी द्वारा विधायक जी का स्वागत करते हुए नव वर्ष का बधाई दिया गया जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे के निर्देशन पर संघ के जिला शाखा का वार्षिक केलेण्डर विमोचन विधायक जी के करकमलों से कराया गया साथ ही संघ द्वारा साधारण सभा बैठक मे जीवन दीप समिति कर्मचारीयों का मानदेय बढ़ाने का मांग रखा गया, जिस पर माननीय विधायक अनुज शर्मा जी ने वर्तमान मानदेय मे 500/-₹ प्रतिमाह अतिरिक्त बढ़ाने का निर्णय लिया जिसके लिए संघ ने माननीय विधायक जी का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर माननीय विधायक अनुज शर्मा के साथ श्री दया शंकर निषाद , जनपद सदस्य श्रीमती पूजा वर्मा , जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन , श्री धीलेंद्र सेन , हुसैन खान , श्री हेमंत वर्मा, याकूब रजा , सरपंच साहिल खान एवं अन्य सभी उपस्थित रहे ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
ब्लॉक अध्यक्ष गौतम रात्रे , जिला उपाध्यक्ष अभिजीत घोष , जिला प्रचार सचिव पवन बंजारे , कार्यकारिणी सदस्य रामजी साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय साहू एवं रजनीश त्रिपाठी , सौरभ शर्मा , बीके वर्मा एवं सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास तिवारी के द्वारा विधायक महोदय को स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कराते हुए जनहित में एन आर सी , सोनोग्राफी से संबंधित आवश्यकता बताई गई जिस पर विधायक महोदय द्वारा एन आर सी , सोनोग्राफी की सुविधा भी जल्द ही धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालू करने का आश्वासन दिया गया ।