​रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अंतर्गत ‘नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ’ की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक आज प्रांतीय कार्यक्रम, रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित प्रदेश के लगभग 17 जिलों से जिला संयोजक एवं भारी संख्या में नेत्र सहायक अधिकारी गण सम्मिलित हुए।
​बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, संवर्ग के हितों की रक्षा तथा प्रदेश में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व बेहतर बनाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन एवं संवर्ग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा शासन स्तर पर लंबित अपनी निम्नलिखित मांगों व सुझावों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया:


​शीघ्र पदोन्नति चैनल: नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारियों का पदोन्नति चैनल, जो लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है, उसे शीघ्र स्वीकृत कर तत्काल लागू किया जाए।
​पदों का सृजन: स्वास्थ्य विभाग के युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य संचालनालय में ‘Ophthalmic Assistant Officer’ के नए पदों का शीघ्र सृजन किया जाए।
​पदनाम परिवर्तन: देश के 15-18 राज्यों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पदनाम परिवर्तित कर ‘Ophthalmic Officer’ किया जाए।

​डिग्री प्रमाण-पत्र: भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर डिप्लोमा धारक अधिकारियों को डिग्री प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाए।
​लंबित पंजीकरण: वरिष्ठ नेत्र अधिकारियों के काफी समय से लंबित पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।

​समस्याओं का समयबद्ध निराकरण: प्रत्येक जिले में जिला संयोजक द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर अधिकारियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

​बैठक में गरिमामयी उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक में मुख्य रूप से आदरणीय श्री ओ. पी. शर्मा जी (संघ संरक्षक/सलाहकार), श्री एस. एस. सोनी जी ( प्रकोष्ठ संरक्षण/सलाहकार), श्री एस. पी. देवांगन जी ( संघ प्रांतीय महामंत्री ), श्री आर. पी. यादव (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), श्री संतोष देवांगन जी (संभागीय अध्यक्ष रायपुर ), और श्री गौतम रात्रे (प्रांतीय संयोजक, नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ) भूपेंद्र सोनकर संघ प्रांतीय सचिव,
, श्री सालिक नौरंगे (जिला अध्यक्ष, रायपुर), श्री दुर्गेश बंजारे ( जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार ), श्री अमित चौरसिया जी स्टेस कोवार्डीनेटर NOA,, उप प्रांतीय संयोजक क्षितिज साहू, प्रितेश चंदेल, लोमस कुर्रे, हेमंत देवांगन, रुपेश ध्रुव, रोशन साहू, संजय चंद्राकर, दिलीप नेताम, गुरुशरण साहू, दीपक चौहान, विद्या सागर रात्रे, सहित अन्य जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *