छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मांग पर नेशनल कमीशन फार एलाईड हेल्थकेयर प्रोफेशन एक्ट 2021 एवं छत्तीसगढ राज्य सहबद्व एवं स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति परिषद नियम 2025 के तहत् एलाईड एंड हेल्थ केयर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु शर्तो के साथ अनापत्ति प्रदान किया गया है।

एस.पी.देवांगन महामंत्री ने बताया कि जिन कोर्स के लिए अनापत्ति प्रदान किया गया है निम्नानुसार है 1. मेडिकल लेबोटरी एंण्ड लाईफ सांईस के तहत हिस्टोक्नोलाजिस्ट 3, मेडिकल लेब (बी.एस.सी.) 10, 2. ट्रामा बर्न केयर एंड सर्जिकल /ऐनस्थिसिया संबधित टेक्नालाजिस्ट के अंतर्गत आपरेशन थियेटर ( ओ.टी.) टेक्नालाजिस्ट 10 सीट, 3. आॅफथैल्मिक सांईस के अंर्तगत आॅफथैल्मिक असिस्टेंट 10 एवं विजन टेक्निशियन 04 सीट, 4 रेडियोलाजी एवं इमेजिंग के तहत मेडिकल फिजिस्ट10, रेडियोलाजी एंड इमेजिंग टेक्नालाजिस्ट 10 बी.एस.सी., 10 एम.एस.सी., एवं रेडियोथैरेपी टेक्नालाजिस्ट हेतु 10 सीट पर पढाई प्रांरभ किया जाना है। उक्त संस्थान द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा एलाईड हेल्थ केयर के तहत फीस निर्धारण एवं समस्त नियमो का पालन किया जावेगा। शासकीय संस्थानो मे पाठ्यक्रम के चालू होने से राज्य के जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओ के गुणवत्ता पर उत्तरोत्तर बढोतरी होगी।

एलाईड हेल्थ केयर के तहत शासकीय संस्था मे प्रशिक्षण के चालू होने पर संघ ने सचिव महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है जिसमे प्रमुख रूप से ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार, अनिल पांण्डेय प्रांताध्यक्ष, एस.पी.देवांगन महामंत्री, आर.पी. यादव प्रांतीय कोषाध्यक्ष, एस.आर.नौरगें जिलाध्यक्ष रायपुर, प्रदीप बोगी संभागीय संरक्षक, एस.एस.सोनी प्रंातीय संरक्षक नेत्र प्रकोष्ठ, एस.के.कन्नौजे, गौतम रात्रे प्रंातीय सयोजक नेत्र सहायक अधिकारी, अमृतलाल निषाद प्रांतीय संयोजक एम.एल.टी., संतोष देवांगन प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर,मनोज मांडले, ईश्वर साहू, आदि शामिल हैं।