दाऊ कल्याण सिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर नर्सेस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने नर्सिंग सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी. शर्मा, महामंत्री एस.पी. देवांगन और जिला अध्यक्ष सालिक नौरंगे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अस्पताल की अधीक्षक डॉ शिप्रा शर्मा और उप अधीक्षक हेमन्त शर्मा भी शामिल हुए।ओ.पी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में नर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्सों के वेतन और अन्य कर्मचारियों के साथ हो रहे वेतनमान संबंधी भेदभाव को तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। शर्मा ने समान कार्य के लिए समान वेतन (Equal Pay for Equal Work) की मांग को जोरदार तरीके से रखा और प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल को नर्सिंग सेवा की प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में लगी रहती हैं, इसलिए उन्हें उचित सम्मान और वेतनमान मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना की और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।नर्सेस दिवस के इस कार्यक्रम ने अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों के बीच एकजुटता और व्यावसायिक गौरव की भावना को और मजबूत किया।नर्सिंग संवर्ग की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो बहुत ही सराहनीय रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *