स्वास्थ्य सेवाये मे कार्यरत स्टाफ नर्स, नर्सिग सिस्टर, मेट्रन को विगत 5-6 वर्षो से समयमान का लाभ नही मिल रहा था, एवं कई नर्सिंग सिस्टर समयमान के प्रत्याशा मे सेवानिवृत्त हो चुके हैै और कई सेवानिवृत्त होने वाले है। इस संबंध मे शासन-प्रशासन को बार-बार पत्राचार कर एवं संघ के प्रतिनिधी मंडल द्वारा मिलकर अवगत कराया गया था।
महामंत्री एस.पी.देवांगन ने बताया कि स्टाफ नर्स का नियोक्ता अधिकारी संभागीय संयुक्त संचालक होता है, स्टाफ नर्स की समस्त जानकारी संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय मे संधारित किया जाता है, ऐसे मे संभागीय संयुक्त संचालक को अधिकार दिया जाना कर्मचारी हित मे होगा।
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये ने दिनांक 04.02.2026 को पत्र जारी कर भर्ती नियम 2020 का हवाला देते हुए स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती का अधिकार संभागीय स्तर पर सयुक्त संचालक को प्रदत्त है । समस्त संभागीय संयुक्त संचालक को निर्देशित किया गया है नर्सिंग संवर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वेतनमान संभागीय स्तर पर किया जाये।

दिनांक 04.02.2026 को प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय के नेतृत्व मे श्री संजीव झा (आई.ए.एस.) संचालक स्वास्थ्य सेवाये से मिलकर विस्तृत चर्चा किया गया था, जिसमे संचालक महोदय ने अंविलब पत्र जारी करने हेतु आश्वस्त किया गया था।
उक्त आदेश से नर्सिंग सवंर्ग के कर्मचारी उत्साहित है क्योंकि विगत 5-6 वर्षो से लंबित समयमान वेतनमान का लाभ अब मिल सकेगा । उक्त आदेश के लिए संचालक स्वास्थ्य को संघ पदाधिकारियो ने धन्यवाद ज्ञापित किया है जिसमे प्रमुख रूप से ओ.पी.शर्मा, संरक्षक सलाहकार, अनिल कुमार पाण्डेय प्रांताध्यक्ष, एस.पी.देवांगन महामंत्री, सुनैना सिंह प्रंातीय सचिव, जैकलीन दान नर्सिंग प्रांतीय संयोजक, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष रायपुर, अरविन्द चन्द्रकार प्रांतीय पदाधिकारी, आदि शामिल हैं