रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कार्यालय अर्जुन नगर रायपुर मे 77वे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया महामंत्री एस.पी देवांगन एवं जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे द्वारा पूजा अर्चना कर ध्वजा रोहण किया गया संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, ने सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी और जिस तरह देश का संविधान को हमें पालन करना है उसी तरह संघ का भी संविधान है सभी पदाधिकारीयों को संघ संविधान का पालन करते हुए संघ को मजबूत करना है

महामंत्री एस.पी देवांगन, महामंत्री अश्विनी गुर्देकर, जिलाध्यक्ष एस आर नौरंगे, कोषाध्यक्ष आर.पी यादव, डी.के दानी ने सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी और हमें अपने संविधान और क़ानून का पालन करना चाहिए साथ ही संघ के साथ एकजुटता से बने रहे की आह्वान किया, अश्विनी गुर्देकर, श्रीमती श्यामा देवी स्वामी एवं मेकाहारा के चतुर्थ कर्मचारियों ने देश भक्ति गीत कविता की प्रस्तुत दी,

ततपश्चात् मेकाहारा चतुर्थ श्रेणी के आउट शोर्स कर्मचारीयों द्वारा भरत बुंदेल के नेतृत्व में अपने मूल कार्य के साथ साथ सेवा भाव से गरीब मरीजों की नाख़ून, बाल, एवं जरुरत मंदो को कंबल, स्ट्रेचूर, डाइपर, खाद्य सामग्री आदि की मदद करते है उनके इस सेवा भाव के लिए संघ द्वारा सभी कर्मचारीयों को श्रीफल एवं साल भेट कर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, महामंत्री एस.पी देवांगन, अश्विनी गुर्देकर, जिलाध्यक्ष एस.आर नौरंगे, जिला संरक्षक एस एस सोनी, कोषाध्यक्ष आरपी यादव, उमा स्वामी प्रांतीय पदाधिकारी, डी के दानी, वरिष्ठ उपप्रान्तध्यक्ष रामजी सेन, उपप्रान्ताध्यक्ष खोमन पटेल, प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर संतोष देवांगन, प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय सहसचिव तोषीमा डहरिया, संभागीय सचिव इमरान मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी बनर्जी, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, बंशपति पटेल ,विभागीय अध्यक्ष मेकाहारा चतुर्थ श्रेणी नन्दलाल खुटे,विभागीय अध्यक्ष डीकेएस नरेश नेताम सहीत बड़ी संख्या मे संघ पदाधिकारी एवं मेकाहारा के कर्मचारी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *