छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस जिला दुर्ग द्वारा जिले में पदस्थ नव पदोन्नत प्राचार्यों का सम्मान समारोह 5 जनवरी को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के मंथन सभागृह में डोमन लाल कोर्सेवाडा विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य तथा अनिल शुक्ला प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस एवं प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल्स एसोसिएशन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संयुक्त संचालक शिक्षा आर एल ठाकुर,सीमा नायक सहायक संचालक दुर्ग विशिष्ट अतिथि एवं शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारी सुनील यादव,अतुल कामले,वरिष्ठ प्राचार्य जे पी पांडेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का स्वागत शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर शिक्षक कांग्रेस जिला दुर्ग के अध्यक्ष बेनी राम देवांगन, जिला संरक्षक मोहसिन अली एवं जिला पदाधिकारी संदीप दुबे, ईश्वर लाल सोनी,देवेंद्र वर्मा,पुष्पा जोशी, मंजू लकरा एवं भिलाई नगर अध्यक्ष होल साय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग जिले से उपस्थित 95 प्राचार्यों का सम्मान मुख्य अतिथि श्री कोर्सेवाडा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। तत्पश्चात अतिथियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।शिक्षक कांग्रेस के नव वर्ष के कलेंडर का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम ने विशिष्ट अतिथि आर एल ठाकुर अपने उद्बोधन में कहा कि प्राचार्य बनने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है आप एक संकुल प्राचार्य होने के कारण प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी सतत निरीक्षण करें।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांताध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि प्राचार्य पद पदोन्नत होने पर शासन ने आपके समक्ष कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के बेहतर परीक्षा परिणाम का लक्ष्य रखा है जिसे संकल्प के साथ पूर्ण करें।विगत दस वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ साथ स्कूल शिक्षा मंत्री की महती भूमिका है।मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में श्री कोर्सेवाडा ने कहा कि मैने चालीस वर्ष एक शिक्षक के रूप में शासकीय सेवा की है आज कठिन परिश्रम के कारण आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं।अतः आप सभी प्राचार्य बेहतर परीक्षा परिणाम का संकल्प ले ताकि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री का गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल हो। विशेष अतिथि प्राचार्य जे पी पांडेय ने भी प्राचार्यों को संबोधित किया।कार्यक्रम संचालन व्याख्याता सरिता अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन मोहसिन अली ने किया।