नर्सिंग संस्थानो मे  प्रवेश लेने वाले छात्रो के लिए बडी राहत भरी खबर है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल  ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ए.एन.एम.,जी.एन.एम., बी.एस.सी, पोस्ट बेसिक और एम.एस.सी. के पाठ्यक्रमो मे भर्ती के अंतिम तिथी  30 नवंबर 2025 तक थी उसे बढाकर 31 दिसंबर तक कर दी गई है। 31 दिंसबर  के बाद किसी भी प्रकार की राहत नही मिलेगी।


तिथी बढाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के अनुपालन मे  लिया गया है। इस संबंध मे संघ द्वारा पत्राचार कर मांग की गई थी की छत्तीसगढ  एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है , जंहा कई छात्र कांउसलिग मे भाग नही ले पाये थे।
उक्त निर्णय का संघ के संरक्षक/सलाहकार ओ.पी.शर्मा, प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, मंहामत्री एस.पी.देवांगन, प्रांतीय संयोजक नर्सिंग जैकलीन दान, जाली थामस, संगीता दोदेलकर, रीमा दानी, शाईना दुर्रानी सालिक नौरन्गे जिला अध्यक्ष रायपुर, एस एस सोनी जिला संरक्षक, आर पी यादव प्रांतीय कोषा अध्यक्ष, लक्ष्मी बनर्जी, खोमन पटेल, कमल चंद्राकर, अखिलेश राठौर, पुष्पलता बँधे, कविता मसीह, हुलेश साहू, आदि ने  स्वागत किया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *