विश्व रेडियोग्रफी दिवस के अवसर पर छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के रेडियोगा्रफर प्रकोष्ठ द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे प्रदेश भर से लगभग 150 रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्निशियन, सी टी स्कैन, एम.आर.आई. टेक्निश्यिन, डार्क रूम असिस्टेंट एवं रेडियोथैरेपी टेक्निशियन शामिल हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संयोजक रेडियोग्राफर प्रकोष्ठ संतोष कुमार देवांगन एवं श्री नंद किशोर भांडेकर प्रांतीय सचिव ने किया तथा संचालन डॉ. ओमकार मृदृल प्रांतीय प्रवक्ता के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी श्री ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार एवं श्री एस.पी.देवांगन महामंत्री एवं डी.के.दानी पूर्व प्रांतीय प्रकोष्ठ संयोजक, छत्तीसगढ प्रदेश संघ एवं रेडियोगा्रफर प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


इस अवसर पर रेडियेशन जैसे विकट समस्याओ से जूझ रहे रेडियोग्राफर के रेडियेशन भत्ता, पदो की संख्या मे वृद्धि , सहायको की भर्ती, रेडिएशन अवकाश, पदनाम परिर्वतन, एवं पदोन्नति चैनल आदि पर विस्तार से चर्चा हुआ एवं मांगो के निराकरण करने हेतु सतत् रूप से संघ को मजबूती प्रदाय कर आगे की कार्यवाही के लिए रणनिति तैयार किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *