आज दिनांक 30 नवंबर 2025 दिन रविवार को फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय अर्जुन नगर रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया

इस मीटिंग में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट के विभिन्न समस्याओं और उनके वेतन विसंगति को दूर करने के बारे में चर्चा हुई जिसके लिए शीघ्र ही संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय, माननीय सचिव महोदय जी को जल्द ही ज्ञापन सौंपने की बात हुई है ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संघ के संरक्षक सलाहकार श्री ओ. पी. शर्मा जी, महामंत्री श्री एस.पी. देवांगन जी, महामंत्री श्री अश्विनी गुरुदेकर जी, जिला रायपुर अध्यक्ष श्री एस. आर. नौरंगी जी, फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री हरि शंकर साहू जी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट अशोक सूर्यवंशी जी, रमन गंधर्व जी, संजू श्याम कुमार जी, राजू सावलकर जी, दिलीप गजभीए जी, अर्चना, मालती, मधुकर जय सिंह, और प्रदेश भर से सैकड़ो की तादाद में फार्मासिस्ट उपस्थित थे सभी ने एक आवाज में हुंकार भरी की फार्मासिस्ट को सम्मानजनक पद संरचना का लाभ दिया जाना उचित होगा इस पर संघ के संरक्षक ओ. पी. शर्मा जी ने उनके मान सम्मान के लिए उनके पद संरचना को लागू करवाने के लिए उचित पहल करने की बात कही संघ के महामंत्री श्री अश्विनी गुरुदेकर जी ने भी फार्मासिस्ट को उचित वेतनमान दिलाने के बारे में बात कही और जिला अध्यक्ष नौरंगी जी एवं महामंत्री श्री एस.पी. देवांगन जी ने भी फार्मासिस्ट की मांगों पर गंभीरता लेते हुए उन्हें दूर करने की बात कही।
प्रांतीय संयोजक हरिशंकर साहू ने बताया कि अभी हम राज्य स्तर पर मीटिंग कर रहे हैं और भविष्य में संभाग स्तर और जिला स्तर पर भी मीटिंग आयोजित की जाएगी और सभी को संगठित किया जाएगा एवं संगठन को मजबूती की ओर लिया जाएगा