आज दिनाक 02.12.2025 को छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ओ पी शर्मा संरक्षक/ सलाहकार व एस पी देवांगन प्रांतीय महामंत्री के नेतृतव् मे नव पदस्थ संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री संजीव झा (आई ए एस) से सौजन्य भेटकर कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की निराकरण करने संबंधी चर्चा की गई जिसमे संचालक महोदय द्वारा समस्याओं के निराकरण के प्रति कार्यवाही करने हेतु पूर्णतः आश्वस्त किया गया

नव पदस्थ आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल (आई ए एस) से भेटकर दंत चिकित्सा महाविद्यालय के समस्याओं से अवगत कराते हुए संविदा कर्मचारियों के 6 माह से वेतन न मिलने की समस्या पर आयुक्त महोदय द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए भुगतान का आदेश जारी किया गया एवम जो भी समस्या है उसे एक साथ प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया जिससे जिस स्तर का समस्या हो समाधान किया जा सके

इस अवसर पर संघ के प्रधान संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा जी, महामंत्री एस.पी देवांगन, प्रांतीय समणयक रविंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, विभागीय अध्यक्ष संचानालय नरेंद्र पटेल, विभागीय अध्यक्ष शासकीय डेंटल कॉलेज रायपुर अध्यक्ष राकेश वैष्णव, जयसिंह कोर्राम फर्मासिस्ट प्रकोष्ठ,हितेश निर्मलकर लिपिक प्रकोष्ठ, जिला संयोजक सीएचओ प्रकोष्ठ सरिता साहू, अजय कुमार पाण्डेय, रामजी सेन, शिवप्रसाद कँवर, सुमन बंजारे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *