आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय मे संघ के वाहन चालक प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न हुआ, बैठक की अध्यक्षता सुभाष सहारे द्वारा किया गया , बैठक के मुख्य अतिथी ओ.पी.शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /संरक्षक सलाहकार रहे।

संघ के प्रांतीय महामंत्री एस.पी.देवांगन ने बताया स्वास्थ्य सेवाये मे वाहन चालको की भर्ती भारी वाहन चालक लाईसेंस के अधार पर हुआ है , जिसे शासन के आदेशानुसार 2200/ ग्रेड पे दिया जाना है , जो कि चिकित्सा शिक्षा विभाग मे दिया जा रहा है परन्तु स्वास्थ्य सेवाये मे अभी तक प्राप्त नही हुआ है, इस संबंध मे संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भेंट कर श्री अमित कटारिया, सचिव छ.ग.शासन से भेटकर ज्ञापन दिया गया था, इस संबंध मे बैठक मे जानकारी साझा किया गया एंव चर्चा किया गया।
वाहन चालको को जिला स्तर पर एवं प्रांत स्तर पर आ रही समस्याओ पर विस्तृत चर्चा करते हूए समस्याओ के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। और आगे के कार्यवाही हेतु संघ की रणनिति तैयार किया गया।

बैठक मे प्रमुख रूप से ओ.पी.शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ संरक्षक सलाहकार , सुभाष सहारे प्रांतीय संयोजक, वाहन चालक प्रकोष्ठ, किशोरी लाल पटेल, सत्यम हुमने प्रांतीय सचिव, महेन्द्र साहू , टंडन बलोदाबाजार एवं प्रदेश भर से लगभग 100 वाहन चालक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित हुए ।