एस.पी.देवांगन महामंत्री छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बताया कि दिनांक 19.03.2025 को सचिव, छ.ग. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग  से संघ के प्रतिनिधी मंडल द्वारा भेटकर  नेशनल एलाईड हेल्थ, छ.ग. राज्य मे लागू करने हेतु किये जा रहे प्रयासो के लिए सचिव महोदय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, पैरामेडिकल काउसिंल मे हो रहे अनियमितता एवं  चिकित्सा शिक्षा विभाग मे कार्यरत स्टाफ नर्सो के समस्याओ से अवगत कराया गया जिसमे प्रमुखता से निम्नलिखित  है:-
1. चिकित्सा शिक्षा विभाग मे कार्यरत स्टाफ नर्सो को  तीस वर्ष के शासकीय सेवा के पश्चात् शासन से मिलने वाली तृतीय समयमान का लाभ नही मिल रहा है, कई स्टाफ नर्स दो समयमान लेकर ही सेवाविनवृत्त हो चुके है, शासन से मिलने वाली तृतीय समयमान का लाभ प्रदाय किया जावे।

2. चिकित्सा शिक्षा विभाग मे नर्सिंग सिस्टर ( गे्रड पे 4300/रू ) पदोन्नत होेकर सहायक नर्सिंग अधीक्षक     ( गे्रेड पे 4200/रू) बनते है , पदोन्नति पद पर ग्रेड पे कम हो जाता है , जो कि एक विसंगति है जिसमे सुधारकर नर्सिंग अधीक्षक का ग्रेड पे 4400/ एवं उप नर्सिंग अधीक्षक का ग्रेड पे 5400/ किया जावे।

3. 01.11.1985 अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार नव नियुक्त डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी स्टाफ नर्सो को तीन एव चार अग्रिम वेतन वृद्धि दिये जाने का आदेश है, छत्तीसगढ शासन द्वारा उक्त आदेश का अतिक्रमण करते हुए वर्ष 2006 मे वर्ष 1985 के पूर्व को भी तीन एवं चार अग्रिम वेतन वृद्धि देने का आदेश जारी किये गये , संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा द्वारा 1985 के बाद मिलने वाले उक्त वेतन वृद्धि को वसूली योग्य मानकर वसूली की जा रही है जबकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज भी नव नियुक्त स्टाफ नर्सो को उक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिया जा रहा है, छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य सचिव छ.ग. शासन से चर्चा कर अवगत कराते हुए वसूली पर रोक लगाते हुए मिलने वाले लाभ से वंचित न करने का अनुरोध किया गया था, जिस पर विचार करते हुए राज्य शासन  द्वारा  उक्त डिप्लोमा एवं डिग्री धारी स्टाफ नर्सो की गई 3 एवं 4 अग्रीम वेतन वृद्धि की राशि की वसूली पर एक बार के लिए छूट प्रदान करते हुए वर्ष 2023 मे वसूली न करने की आदेश जारी किया गया है, जिससे  चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्टाफ नर्सो को भारी क्षति हो रही है जबकि संचालक स्वास्थ्य सेवाये के अधीन कार्यरत स्टाॅफ नर्सो का उक्त  अग्रिम वेतन वृद्धि सहित लाभ दिया जा रहा है।

प्रतिनिधि मंडल मे प्रमुख रूप से ओ पी शर्मा, संरक्षक, सलाहकार, एस पी देवांगन, महामंत्री, एस एस सोनी, चेतन सिन्हा, कमल चंद्राकर शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *