रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा आयुक्त /संचालक को पत्र लिखकर नर्सिंग संवर्ग की तीन महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

  1. वेतन विसंगति सुधारें
    पदोन्नति के बाद स्टाफ नर्स → नर्सिंग सिस्टर → सहायक नर्सिंग अधीक्षक → उप नर्सिंग अधीक्षक के ग्रेड पे में विसंगति है। खासकर नर्सिंग सिस्टर (4300) से सहायक अधीक्षक (4200) बनने पर आर्थिक नुकसान हो रहा है। संघ ने नर्सिंग सिस्टर का ग्रेड पे 4300, सहायक अधीक्षक का 4400 और उप अधीक्षक का 5400 करने की मांग की है।
  2. पदनाम परिवर्तन
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के अनुसार स्टाफ नर्स को “नर्सिंग ऑफिसर” और नर्सिंग सिस्टर को “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” करने की मांग की गई है। संघ ने स्पष्ट किया कि पदनाम बदलने के बाद नाम से संबंधित कोई आर्थिक दावा नहीं करेगा।
  3. तृतीय समयमान वेतन
    सहायक और उप नर्सिंग अधीक्षक को 8-9 साल से तृतीय समयमान का लाभ नहीं मिला। कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके या निधन हो गया। संघ ने तुरंत लाभ देने की मांग की है।
    प्रतिनिधिमंडल में एस पी देवांगन महामंत्री, जैकलिन दान प्रांतीय संयोजक नर्सिंग संवर्ग, कमल चंद्राकर प्रांतीय संयोजक एमएलटी, नरेंद्र पटेल विभागीय संचालनालय अध्यक्ष शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *