रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने संघ अधिसूचना जारी कर संत गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय रायगढ़ में एनएस पद पर कार्यरत श्रीमती सुनैना सिंह को संघ का कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शासन से मान्यता प्राप्त एकमात्र संगठन है, जो सभी संवर्ग के कर्मचारियों के हित में कार्य करता है। ऐसे में श्रीमती सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। श्रीमती सिंह ऊर्जावान नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। उनके नियुक्ति से कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रीमती सुनैना सिंह को बधाई देने वालों में ओपी शर्मा (संरक्षक सलाहकार), अनिल कुमार पाण्डेय (प्रांताध्यक्ष), एसपी देवांगन (महामंत्री), जैकलिन दान (प्रांतीय संयोजक नर्सिंग), जॉली थॉमस (विभागीय अध्यक्ष नर्सिंग संवर्ग मेकाहारा), संतोष देवांगन (संभागीय अध्यक्ष रायपुर), सालिक नौरंगे (जिला अध्यक्ष रायपुर), कमल चंद्राकर (प्रांतीय संयोजक एमएलटी), अरविंद चंद्राकर (प्रांतीय सचिव), एसएस सोनी (जिला संरक्षक सलाहकार), प्रदीप बोगी (संभागीय संरक्षक) ईश्वर साहू, मनोज माण्डले, खोमन पटेल, नंदलाल खूंटे, लक्ष्मी बनर्जी, सुभाष सहारे, विभा सहाय, सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।
श्रीमती सुनैना सिंह ने कहा कि नर्सिंग सिस्टर में पदोन्नति पर ग्रेड पे की त्रुटि, एमएससी नर्सिंग उत्तीर्ण स्टाफ नर्स को पदोन्नति देने तथा 8-9 वर्षों से लंबित समयमान वेतनमान सहित सभी मुद्दों को लेकर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करवाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *