रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय (अर्जुन नगर, रायपुर) में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। संघ द्वारा 15 अगस्त का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और इसके पश्चात ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित संरक्षक सलाहकार ओ. पी. शर्मा एवं महामंत्री एस. पी. देवांगन ने सभी कर्मचारियों को आजादी के इस महापर्व की हार्दिक बधाई दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में ओ. पी. शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुटता और संकल्पबद्धता की सीख देता है। उन्होंने संघ के हितों की रक्षा और मजबूती के लिए सभी कर्मचारियों से सदैव एकजुट रहने की अपील की।
इस अवसर पर फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्वनी गुर्देकर सहित एस. एस. सोनी, डी. के. दानी, खोमन पटेल एवं जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष प्रदीप बोगी, प्रांतीय सचिव अरविन्द चंद्राकर, विभागीय अध्यक्ष तृतीय मेकाहारा हरिशंकर साहू एवं विभागीय अध्यक्ष चतुर्थ मेकाहारा नन्दलाल खुटे, विभागीय अध्यक्ष सीएमएचओ कार्यालय संतोष गिरी, विभागीय अध्यक्ष डीकेएस नरेश नेताम, जिला उपाध्यक्ष लक्मी बनर्जी, ईश्वरी साहू, अश्वन टंडन, बेदराम चतुर्वेदी, मनोज मांडले, मधु बघेल, सहित
समारोह में संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *