जांजगीर चांपा
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य पेंशनर एवं प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ आर के थवाईत के संयोजकत्व में सर्व पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिक, अधिकारी – कर्मचारी एवं सर्वजन कल्याणार्थ “श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन बद्री गार्डन जांजगीर” में 03 से 10 अगस्त तक संगीतमय कथा व्यास श्री अनुराग कृष्ण दुबे गौ सेवा धाम रतनपुर द्वारा बड़े ही सुमधुर वाणी से शिव भक्तों को सुनाया गया ।
श्री शिव महापुराण के समापन दिवस 10 अगस्त को समापन के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी दिल्ली के मुख्य आतिथ्य का प्रवास हुआ जिनका भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर – चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष संतोष राठौर एवं प्रदेश सलाहकार इंजी आर एस क्षत्री की अगुवाई में संघ की ओर से कचहरी चौक जांजगीर में किया गया। स्वागत पश्चात कचहरी चौक से कथा स्थल श्री बद्री गार्डन जांजगीर में पेंशनरों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।
सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं पेंशनर्स फोरम छत्तीसगढ़ के संयोजक चंद्रिका सिंह बस्तर, डी पी मनहर प्रांताध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ रायपुर , डॉ यू सी शर्मा पूर्व सीएमएचओ, डॉ पी के नरूला पूर्व सिविल सर्जन, डॉ अशोक पालीवाल पूर्व जिला प्रशिक्षण अधिकारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रांतीय महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर , देवेंद्र कुमार पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती कविता तिवारी ,अरुण कुमार वर्मा ,प्रमोद तिवारी, पी आर कौशिक, सलाहकार इंजी आर एस छत्री,अभियंता प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक सोहन डहरिया एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजिका श्रीमती पुष्पा मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिती में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरूआत श्री आर एन राजपूत के सुमधुर स्वागत गीत से हुआ। स्वागत भाषण कार्यक्रम के संयोजक आर के थवाईत द्वारा प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में पेंशनरों से अपने हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं कर हक के लिए जिले से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ने तत्पर रहने का आव्हान किया । पेंशनर्स नेता सर्व श्री चंद्रिका सिंह,देवेंद्र कुमार पटेल, इंजी आर एस क्षत्री ,कविता तिवारी,संतोष राठौर , अविनाश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव भी शामिल हुए ।
इस सम्मान समारोह में 75+ उम्र के पेंशनर्स , नए सदस्यों एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सभी पेंशनरों , वरिष्ठ नागरिकों,पत्रकारों एवं शिवभक्तों का सम्मान किया गया

श्री शिव महापुराण के समापन के अवसर पर श्री बदरी गार्डन खोखरा दीनदयाल कॉलोनी में आयोजित “सम्मान समारोह” में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांतीय/ संभागीय पदाधिकारी, जांजगीर चांपा,रायगढ़,बिलासपुर ,सक्ती ,कोरबा, बस्तर,महासमुंद, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही के जिला अध्यक्ष, सहित प्रदेश के जिलों से बड़ी संख्या में संघ केपदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ परस शर्मा एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने किया।