नई दिल्ली/रायपुर:
इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 9 अगस्त को दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में संपन्न हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक एवं इप्सेफ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला को सर्वसम्मति से इप्सेफ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। श्री शुक्ला छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे कर्मचारी एवं शिक्षक नेता हैं, जिन्हें किसी राष्ट्रीय स्तर के कर्मचारी संगठन का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।


श्री शुक्ला के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर इप्सेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक ओ.पी. शर्मा सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुख कर्मचारी नेताओं—अनिल पाण्डेय, सूरज प्रसाद देवांगन, सुशील गुप्ता, सालिक नौरंगे, धन्नू लाल देवांगन, महेंद्र सिंह राजपूत, विद्याभूषण दुबे, सुनील यादव, अतुल कामले, करन सिंह अटेरिया, जितेंद्र सिंह, संजय तिवारी, चंद्रिका सिंह, आर.के. थवाइत, डॉ. डी.पी. मनहर, मोहसिन अली, बेनी राम देवांगन एवं डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव , आर डी दीवान, सैयद असलम, पी सी जेम्स, प्रदीप बोगी, एस एस सोनी, राजेंद्र यादव, अरविन्द चंद्राकर,कमलचंद्राकर, सुभास सहारे —ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अनिल शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ का पूरा कर्मचारी वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके कुशल नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों के हित की आवाज और अधिक मजबूती से उठाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *