नई दिल्ली / रायपुर:
देशभर के लाखों सार्वजनिक सेवा कर्मचारियों के अधिकारों और मांगों के लिए संघर्षरत शीर्ष संगठन इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (IPSEF) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अति-महत्वपूर्ण बैठक कल, 9 अगस्त 2026 को दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित की गई है। इस बैठक में देशभर के राज्यों से आए प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जहाँ कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों और आगामी रणनीति पर मंथन होगा
बैठक के मुख्य एजेंडे एवं आठ-सूत्रीय केंद्रीय मांगें:
1 छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे देशभर मे निजीकरण, आउट सोर्सिंग /HLL / ठेका एवं संविदा प्रथा का विरोध. .
2 पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली: NPS (2004) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को समाप्त कर पूरे देश में सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन (OPS) बहाल की जाए।
3 स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन: समय-समय पर बनने वाले केंद्रीय वेतन आयोग के स्थान पर एक स्थायी राष्ट्रीय वेतन आयोग गठित किया जाए।
4 समान वेतन एवं समान सेवा लाभ: केंद्र, राज्य और स्वायत्त निकायों के समान काम करने वाले कर्मचारियों के बीच वेतन व भत्तों का अंतर समाप्त हो।
5 समान एवं न्यायसंगत बोनस: स्वायत्त निकायों व स्थानीय निकायों सहित सभी कर्मचारियों को उत्पादकता-आधारित बोनस मिले।
6 ट्रेड यूनियन अधिकार: कर्मचारियों को पूर्ण ट्रेड यूनियन व राजनीतिक अधिकार दिए जाएं।
7 नियमित भर्ती व समयबद्ध पदोन्नति: स्वीकृत रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए और कैडर रीस्ट्रक्चरिंग कर समयबद्ध पदोन्नति दी जाए।
8 समान कार्य के लिए समान वेतन”: संविदा, आउटसोर्स और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
अन्य प्रमुख मांगें:
7वें वेतन आयोग का पूर्ण क्रियान्वयन (2.81 फिटमेंट फैक्टर के साथ) और बकाया राशि का भुगतान।
कोविड-19 के दौरान रोकी गई 3 किस्तों के DA/DR का तत्काल भुगतान।
आउटसोर्सिंग व संविदा प्रथा का अंत तथा आंगनवाड़ी, आशा (ASHA), NHM आदि योजना कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण।
कैशलेस इलाज सुविधा और सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने की मांग।

मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुकंपा नियुक्ति की सीमा 5% से बढ़ाकर 100% करना।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल हैं:
श्री अनिल शुक्ला – वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इप्सेफ
श्री ओ. पी. शर्मा – वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इप्सेफ
श्री सूरज प्रसाद देवांगन – प्रदेश संयोजक, इप्सेफ (छ.ग.)
श्री सुशील गुप्ता – प्रदेश महासचिव, इप्seफ (छ.ग.)
श्री सालिक राम नवरंगे – जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, रायपुर
श्री कमल चंद्राकर – प्रांतीय संयोजक, एम.एल.टी.ए.
श्री अरविन्द चंद्राकर – प्रांतीय सचिव