रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा एवं महामंत्री एस पी देवांगन ने जिला चिकित्सालय रायपुर के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. चंद्रा राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए संचालक सह -आयुक्त श्री संजीव झा (आई ए एस)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से तत्काल हटाने की मांग की है।
संघ के महामंत्री एस.पी. देवांगन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि डॉ. चंद्रा राव विगत एक माह से सिविल सर्जन के प्रभार में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टॉफ एवं बड़ी संख्या मे कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया है, जिससे जिला चिकित्सालय के कर्मचारी भारी आंतकित और आक्रोशित हैं।
संघ ने आगे लिखा है कि पूर्व में भी डॉ. चंद्रा राव के इसी प्रकार के दुर्व्यवहार के कारण उन्हें मातृत्व शिशु चिकित्सालय कालीबाड़ी रायपुर से हटाकर जिला चिकित्सालय पंडरी भेजा गया था। इसके बावजूद उनका व्यवहार नहीं सुधरा है।
संघ की मांग:
डॉ. चंद्रा राव को सिविल सर्जन के प्रभार से तत्काल हटा दिया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो जिस पर संचालक सह -आयुक्त महोदय ने आश्वासन दिया है इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे , प्रांतीय पदाधिकारी अजय पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, संदीप शाखारकर, आदि उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *