रायपुर, 30 अप्रैल 2026 — छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री एस.पी. देवांगन एवं जिलाध्यक्ष श्री सालिक नौरंगे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला चिकित्सालय रायपुर के नवीन प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को पुष्प गुच्छ भेंट कर नए पदीय दायित्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे ने डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा से आग्रह किया कि वे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को साथ लेकर सामंजस्यपूर्ण वातावरण में कार्य करें, ताकि जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

संघ ने पूर्व प्रभारी के खिलाफ की थी शिकायत
बता दें कि पूर्व प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. चंद्रा राव के कार्य व्यवहार से जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों में काफी आक्रोश था। कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संचालक सह-आयुक्त महोदय से मुलाकात कर तत्काल हटाने की मांग की थी। शासन-प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. चंद्रा राव को हटाया गया और उनकी जगह डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया।
इस अवसर पर उप प्रान्तध्यक्ष अजय पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर कमल चंद्राकर
विभागीय अध्यक्ष डेंटल कॉलेज राकेश वैष्णव मेट्रन सरोज बाला खोरपे नर्सिंग सिस्टर जांशी सेंन, गीता टांडी मोहन चंद्राकर, दिनेश साहू आदि उपस्थित थे!