रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निज निवास में उत्साह का माहौल रहा। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पहुँचकर उन्हें आत्मीय बधाई दी।

महासंघ के संयोजक श्री अनिल शुक्ला एवं संरक्षक व सलाहकार श्री ओ.पी.जी. शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माननीय सांसद जी को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर संघ की एकजुटता देखने को मिली, इस अवसर पर
महामंत्री श्री एस.पी. देवांगन।
जिलाध्यक्ष श्री सालिक नौरंगे।
विभागीय अध्यक्ष (जे.डी. ऑफिस) स्वतंत्रत सोनी एवं संभागीय संयोजक (पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ) हरिश्चन्द्र ध्रुव।
सजिला संयोजक (ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रकोष्ठ) अस्वन टंडन, ब्लॉक अध्यक्ष (अभनपुर) कमल चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष बेदराम चतुर्वेदी एवं देवेंद्र मनहरे।