रायपुर :- शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बहूप्रतिक्छित मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर राज्य की नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार नर्सिंग सिस्टर अब सीनियर नर्सिंग ऑफिसर कहलाएंगी, जबकि स्टाफ नर्स का नाम नर्सिंग ऑफिसर होगा।


डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ये घोषणा की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा एवं प्रान्तध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया की संघ लम्बे समय से पदनाम परिवर्तन की मांग करते आया है आज इस घोषणा से नर्सिंग कर्मचारीयों मे खुशी की लहर है संघ माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को बहुत बहुत आभार प्रकट करता है इस अवसर पर संघ के संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा, प्रान्तध्यक्ष अनिल पांडेय, कार्यकारि प्रान्तध्यक्ष भूपेंद्र राय, महामंत्री एस पी देवांगन, महामंत्री पी सी जेम्स, महामंत्री मुहहम्मद असलम, प्रदेश समन्वयक रविंद्र तिवारी, संभाग संरक्षक प्रदीप बोगी, जिला संरक्षक एस एस सोनी, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, उपप्रान्तध्यक्ष खोमन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, जिला संयोजक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अस्वासन टंडन, विभागीय अध्यक्ष मेकाहारा हरिशंकर साहू, नन्दलाल खुटे, ब्लॉक अध्यक्ष कमल चंद्राकर, उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *