रायपुर :-‘ अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस डे’ के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा रायपुर द्वारा संघ कार्यालय मे सेलिब्रेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानवता की सेवा में दिन-रात जुटीं स्टॉफ नर्सों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया,
मुख्य अतिथि संघ के प्रधान संरक्षक सलाहकार श्री ओ.पी. शर्मा एवं जिला अस्पताल रायपुर की मेट्रन श्रीमती सरोज बाला कोरपे विशेष रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सालिक नौरंगे ने किया, कार्यक्रम में वक्ताओं ने नर्सिंग प्रोफेशन की महत्ता और उनके त्याग , सेवा एवं समर्पण पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेन्स नाईटिगेल को याद किया,

मुख्य अतिथि ओ.पी. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “नर्सें न केवल उपचार करती हैं, बल्कि अपने स्नेह और देखभाल से मरीजों में नया जीवन फूंकती हैं। “श्रीमती सरोज बाला कोरपे ने नर्सिंग सेवा को एक मिशन बताते हुए सभी नर्सों को उनके धैर्य और सेवाभाव के लिए बधाई दी। महामंत्री एस.पी देवांगन ने नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगो को संघ द्वारा लगातार उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराये जाने की जानकारी देते हुए पूरा कराने का अस्वासन दिया,

संघ की एकजुटता और सहभागिता जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और एकता भी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे ने सभी नर्स को बधाई देते हुए बड़ी संख्या मे कार्यक्रम मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया, इस अवसर पर विशेष रूप से महामंत्री
श्री एस.पी. देवांगन, संभाग संरक्षक प्रदीप बोगी, जिला संरक्षक श्री एस.एस. सोनी, उपप्रान्तध्यक्ष खोमन पटेल, संभाग अध्यक्ष संतोष देवांगन, जिला समन्वयक विभा सहाय, विभागीय अध्यक्ष मेकाहारा हरिशंकर साहू, डीकेएस हॉस्पिटल उप नर्सिंग अधीक्षक. रमूला दास एवं अन्य
प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, प्रांतीय संयोजक नेत्र गौतम रात्रे, जिला संयोजक नेत्र हेमंत देवांगन, जिला उपाध्यक्ष रुपेश ध्रुव, जिला सचिव रोशन साहू, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद चंद्राकर, जिला संयोजक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अस्वसन टंडन, विभागीय अध्यक्ष दैनिक वेतन भोगी स्टॉफ नर्स प्रकोष्ठ मेकाहारा वीरेंद्र दुबे, स्टॉफ नर्स बंदना दास, प्रियंका भोसले, एमएलटी प्रकोष्ठ टी.के देशलहरे, ब्लॉक अध्यक्ष कमल चंद्राकर, लक्ष्मी कांत बंजारे,