अभनपुर (रायपुर), 27 अप्रैल 2026 – भीषण गर्मी के बावजूद सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और मित्र मंडल अभनपुर ने स्वर्गीय श्री नितेश सिन्हा की स्मृति में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। आयोजन ओ पी शर्मा संरक्षक/सलाहकार, अनिल पाण्डेय प्रांताध्यक्ष के निर्देशानुसार हुआ


स्वर्गीय नितेश सिन्हा, जो नेत्र सहायक अधिकारी एवं छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गरियाबंद रह चुके थे, के जन्मदिन की स्मृति में आज बस स्टैंड अभनपुर में मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा के प्रयुक्त रक्त वाहन के माध्यम से यह शिविर लगाया गया। 44 डिग्री तापमान में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।


स्वर्गीय नितेश सिन्हा शासकीय कर्तव्यों के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान देते रहे थे। संघ के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए। उनकी स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके आदर्शों को जीवंत रखने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।
शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहकर रक्तदान करने वालों में शामिल थे:


छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री एस.पी. देवांगन, जिला अध्यक्ष गरियाबंद देवेंद्र घेवरिया, जिला अध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, ब्लॉक अध्यक्ष कमल चंद्राकर, वि.संभाग अध्यक्ष स्वतंत्र सोनी सहित उत्तम सोनवानी, रुपेश्वरी सोनवानी, महेंद्र वर्मा, ठाकुर राम सोनवानी, कुलदीपक चंद्राकर, गोपेश साहू, दौलत ध्रुव, कैलाशचंद साहू, तेजप्रकाश साहू, नंदेश्वर साहू, संदीप प्रजापति, फनेंद्र साहू आदि।


मित्र मंडल से डोमेश ठाकुर, प्रकाश जैन, रोहित साहू, भूपेंद्र पटेल, भूपेंद्र सिन्हा, हेमंत अग्रवाल, नीलेश सिन्हा, रानू राठी, नीलेश राठी, भूपेंदर सिंह तलरेजा, पवन सिन्हा, मोनू गांधी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक।
चिकित्सा टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण कर सावधानीपूर्वक रक्त संग्रह किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और स्वर्गीय नितेश सिन्हा के सामाजिक योगदान को याद करते हुए ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *