छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं मित्र गण मंडल अभनपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्व नितेश सिन्हा (पूर्व जिला अध्यक्ष छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गरियाबंद) के जन्मदिवस स्मृति पर दिनांक 27/04/2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन अभनपुर बस स्टैंड में किया गया है,
स्व श्री नितेश सिन्हा का संघ में एवं सामाजिक स्तर पर एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अभूतपूर्व छबि रही है, अपने जीवनकाल में अभनपुर में बहुत ही सराहनीय एवं जिला गरियाबंद के छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कर्मचारी हित में कार्य किया गया है जिसके याद में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ,जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होकर रक्तदान करने का अपील संघ एवं मित्र गण मंडल द्वारा किया गया है, जो कि स्व. नितेश सिन्हा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।