रायपुर :- शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभाग रायपुर का संभाग स्तरीय बैठक 5 अप्रैल रविवार को प्रांतीय कार्यालय अर्जुन नगर रायपुर मे संभाग अध्यक्ष संतोष देवांगन के अध्यक्षता मे लिया गया

जिसमे मुख्यअतिथि संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री एस.पी देवांगन, संभाग संरक्षक प्रदीप बोगी एवं जिला संरक्षक एस एस सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे, संभाग रायपुर के सभी जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार अजेंडा वार रखा, जिला अध्यक्षों धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार ने सुझाव दिया की महासम्मेलन मे सभी संवर्ग का मांग मांगपत्र मे शामिल किया जाना चाहिए मांग ऐसा रखा जाय जिससे सभी संवर्गो को लाभ मिले तत्काल मे ओपीडी समय एक पाली करने एवं आधार बेस उपस्थिति स्वास्थ्य विभाग को छूट देने मुख्य मुद्दा जिससे कर्मचारी वर्तमान मे परेशान हो रहे, साथ ही अपने जिला के समस्याओ को अवगत कराते हुए प्रमुखता से संघ समक्ष उठाया,

संघ संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए संभाग व जिला मे संगठन की सक्रियता पर संभाग अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का तारीफ करते हुए सभी संघ पदाधिकारीयों एक जुट रहने और कर्मचारीयों की समस्याओ को पूरा कराने के का निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने ने बताया की कर्मचारियों मे वेतन विसंगति को लेकर भ्रम की स्थिति है वेतन विसंगति एक संवर्ग का वेतनमान दूसरे जिले व विभाग मे अलग अलग हो तो वेतन विसंगति होता है हम पुनरिछित वेतनमान मांग रहे है ब्रम्हस्वरूप समिति से 5वा वेतनमान मिला था उसके बाद 6 वेतन मान की लड़ाई जारी है अभी 8 वा वेतन मान आना है हम 6वे की लड़ाई लड़ रहे है हमारे मांग पर सभी केडर का ग्रेड पे निर्धारण किया गया वित्त विभाग मे लंबित है पूरा होने पर सबको लाभ मिलेगा, कुछ तथाकथित संघ कर्मचारीयों को गुमारह कर कोर्ट का निर्णय बता कर वेतनमान बढ़ाने की झांसा देकर रोटी सेक रहे है जबकि वेतनमान राज्य सरकार का मामला है वेतमान निर्धारण राज्य सरकार करती है , इसलिए ऐसे किसी के बहकावे मे न आकर संघ के साथ मजबूती से जुड़े रहे यही संघ है जो पहले भी वेतनमान का लाभ दिलवाई है आगे भी सभी मांगो को पूरा कराएगी, महामंत्री एस पी देवांगन एवं जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे सम्बोधित करते हुए संघ को मजबूत के साथ मजबूती से बने रहने, शतप्रतिशत सदस्य्ता पर्ची भरवाने एंव महासम्मेलन मे बड़ी संख्या मे कर्मचारीयों लाने का लक्ष्य दिया, संभागीय अध्यक्ष संतोष देवांगन ने महासम्मेलन तैयारी का रूप रेखा पेस किया और बैठम मे बड़ी संख्या मे उपस्थित होने के लिए पूरे रायपुर संभाग से आए हुए पदाधिकारीयों का आभार प्रकट किया,

इस अवसर पर संघ संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, महामंत्री एस.पी देवांगन,संभाग संरक्षक प्रदीप बोगी, जिला संरक्षक एस.एस सोनी,संभाग अध्यक्ष संतोष देवांगन , संरक्षक आयुर्वेद गजेंद्र ठाकुर, एस आर टंडन उप प्रांताध्यक्ष, मनोज वाधवानी प्रांतीय सचिव, सरिता द्विवेदी जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, जिलाध्यक्ष महासमुंद भानू डड़सेना, जिलाध्यक्ष गरियाबंद देवेंद्र गेवरिया, जिलाध्यक्ष धमतरी संजय नारंग, प्रांतीय सचिव कोमल साहू, भूपेंद्र सोनकर, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ एवं विभागीय अध्यक्ष मेकाहारा हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक नेत्र गौतम रात्रे, प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी हेमंत भोसले, प्रांतीय संयोजक वाहन चालक सुभाष सहारे, मनोज माण्डले, ईश्वर साहू प्रांतीय संयोजक आयुर्वेद ,संभागीय सचिव इमरान अज़ीज़ मिर्जा, संभागीय संयोजक पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ हरिश्चन्द्र ध्रुव, भूपेंद्र सोनकर संगठन मंत्री, प्रांतीय संगठन सचिव तोषीमा डहरिया, जिला उपाध्यक्ष रुपेश ध्रुव, वंदना सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, जिला सचिव रोशन साहू, अर्चना गुप्ता फार्मेसी, वंदना सिंह स्टाफ नर्स जिला संयोजक, ब्लॉक अध्यक्ष कमल चंद्राकर, अखिलेश राठौर, अध्यक्ष डीकेएस नरेश नेताम, अध्यक्ष आयुर्वेद कालेज फार्मेसी बबलू कोष्ठा, जिला संयोजक चतुर्थ पवन बंजारे, मोहन चंद्राकर, सुमन साहू, बिमला साहू, सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी उपस्थित थे!