शासन से मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रायपुर का जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक 1 मार्च रविवार को प्रांतीय कार्यालय अर्जुन नगर रायपुर मे जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे के अध्यक्षता मे लिया गया जिसमे मुख्यअतिथि संरक्षक सलाहकार ओ पी शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री एस.पी देवांगन एवं जिला संरक्षक एस एस सोनी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर पी यादव,विशेष रूप से उपस्थित थे, जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभागीय अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला संयोजको ने अपने अपने विचार अजेंडा वार रखा जिला और अपने ब्लॉक मे लंबित कर्मचारीयों की समस्याओ को प्रमुखता से संघ समक्ष उठाया प्रमुख समस्या मे समयमान वेतनमान,चिकित्सा प्रतिपूर्ति, टीए बिल भुकतान, प्रोत्साहन राशि, संविदा कर्मचारीयों की वेतन एवं पीएलपी भुकतान समय पर नहीं होता, नर्सिंग केडर, फार्मासिस्ट केडर एवं डेटल कालेज, तथा मेकाहारा के प्रमुख समस्याओ को उठाया गया,

संघ संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए जिला संगठन की सक्रियता पर जिलाध्यक्ष का तारीफ करते हुए सभी संघ पदाधिकारीयों एक जुट रहने और कर्मचारीयों की समस्याओ को पूरा कराने के का निर्देश दिए, महामंत्री एस पी देवांगन एवं जिला संरक्षक एस एस सोनी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर पी यादव ने सम्बोधित करते हुए संघ को मजबूत के साथ मजबूती से बने रहने से का अपील किया जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभागीय अध्यक्ष को 2 माह मे शतप्रतिशत सदस्य्ता पर्ची भरवाने का लक्ष्य दिया, जिला स्तर की लंबित समस्याओ का निराकरण के लिए सीएमएचओ से परामर्श दात्री बैठक कराने की मांग पर मार्च मे कराने का आश्वासन देने की जानकारी दिया, अप्रैल माह मे संघ का महा सम्मेलन प्रस्तावित है उसकी तैयारी मे अभी से लग जाने का निर्देश दिया रायपुर जिला को 1हज़ार कर्मचारी जुटाने का लक्ष्य दिया गया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओमेश भगत विकास खंड छुरिया जिला राजनांदगाव को चिकित्सा अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रांतीय महामंत्री बनाते हुए नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया, श्रीमती विभा सहाय को जिला समन्वयक एवं आश्वन टंडन आरंग को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तथा श्री हरिश्चन्द्र ध्रुव को संभागीय संयोजक पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ नियक्ति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया, सभी जिला पदाधिकारीयों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व का बधाई दिया

इस अवसर पर संघ संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, महामंत्री एस.पी देवांगन, चिकित्सा अधिकारी प्रकोष्ठ महामंत्री डॉ ओमेश भगत, जिला संरक्षक एस.एस सोनी,प्रांतीय कोषाध्यक्ष आर पी यादव, जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे,वरिष्ठ उप प्रान्तध्यक्ष रामजी सेन, उप प्रान्तध्यक्ष खोमन पटेल, जिला समन्वयक विभा सहाय, संभाग अध्यक्ष संतोष देवांगन, प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, प्रांतीय संयोजक फार्मासिस्ट हरिशंकर साहू, प्रांतीय संयोजक नेत्र गौतम रात्रे, जिला संयोजक सीएचओ सरिता साहू, जिला संयोजक नेत्र हेमंत देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष कमल चंद्राकर, अखिलेश राठौर, सुस्मिता मसीह, विभागीय अध्यक्ष डेंटल कालेज राकेश वैष्णव, विभागीय अध्यक्ष मेकाहारा चतुर्थ नन्दलाल खुटे, विभागीय अध्यक्ष जेडी स्वतंत्र सोनी, विभागीय अध्यक्ष डीकेएस नरेश नेताम,जिला उपाध्यक्ष वंदना सिंह, लक्ष्मी बनर्जी, अरविन्द चंद्राकर, बेदराम चतुर्वेदी, पायल वर्मा, मुकेश टंडन, अश्वन टंडन , हरिश्चन्द्र ध्रुव, देवेंद्र मनहरे, तोषीमा डहरिया, नूतन टंडन, सुमन साहू, टी के देश लहरे,पवन बंजारे, सहित बड़ी संख्या मे जिला पदाधिकारी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *