रायगढ़/जांजगीर-
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ प्रान्तीय शाखा के वार्षिक वाल कलैण्डर का श्री ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री.छ.ग.शासन के कर कमलो से किया गया ।उक्त अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा प्रदेश के सभी पेंशनर एवं वरिष्ट नागरिको को छत्तीसगढ़ के विकास मे विशेष योगदान देने की अपील के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
संघ के कैलेण्डर विमोचन वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के रायगढ़ निवास मे दिनांक 3 जनवरी26 को पेशनर संघ के एक सक्षिप्त और गरिमामयी समारोह में संपन्न हुआ। विमोचन समारोह के इस अवसर पर संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत.जिलाध्यक्ष रायगढ़ गोपाल नायक.प्रान्तीय महामंत्री देवेन्द्र कुमार पटेल.उप प्रान्ताध्यक्ष.अरूण वर्मा.प्रान्तीय प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा संतोष राठौर.प्रांतीय सचिव अशोक राठौर.रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर.वांय के पण्डा.लोचन नायक.सचिव भूपेश चौबे.कोशाध्यक्ष अशोक राठौर.कार्यकारिणी सदस्य फिरतु दास महंत.केशव उपाध्याय.रूप राम पटेल.ज्वाला प्रसाद पटेल.श्री नंदे आदि पेंशनर उपस्थित रहे।


पेशनर संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत द्वारा पेशनरो के लिये 3% पेशन राहत और कर्मचारियो के लिये मंहगाई भत्ता शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह वित्त मंत्री जी से किया गया. वित्त मंत्री जी द्वारा अतिशीघ्र लाभ देने की बात कही गई।संघ प्रतिनिधियो द्वारा वित्त मंत्री का धन्यवाद और आभार ब्यक्त किया गया।
उक्त जानकारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत.प्रान्तीय महामंत्री देवेन्द्र कुमार पटेल एवं गोपाल प्रसाद नायक जिलाध्यक्ष रायगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *