रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा संघ के संरक्षक ओ.पी शर्मा एवं महामंत्री एस.पी देवांगन के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री निवास मे माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाक़ात किया गया, जहाँ माननीय मुख्यमंत्री जी को स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियो की ओर से नव वर्ष का पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई दिया गया,

माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलो द्वारा संघ का प्रदेश स्तरीय वार्षिक कैलेंडर2026 का विमोचन किया गया, प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य विभाग मे लंबित मांगो जिसमे आधार बेस अटेंडेंस से स्वास्थ्य विभाग को छूट देने , स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेज, अथवा अस्पतालों मे लगभग दस हज़ार रिक्त पड़े विभिन्न संवर्ग के पदों को भरने एवम दैनिक वेतन भोगी, संविदा मे कार्यरत कर्मचारी को नियमित भर्ती मे छुट प्रदान करने, ओपीडी समय को एक पाली करने , समस्त कर्मचारियों को कैसलेश मेडिकल भत्ता लागू करने , वित्त विभाग मे लंबित वेतन विसंगति दूर कर प्रस्तावित वेतनमान लागू करने,पुलिस विभाग की तर्ज़ पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो को 13 माह का वेतन देने जैसे शासन स्तर पर लंबित मांगो से अवगत कराया गया, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के बीच स्टेट गवरमेंट सैलरी पैकेज को लेकर के समझौता (ओ एम यू) हस्ताक्षर किया गया जिसमे राज्य कर्मचारीयों को एक करोड़ 60 लाख तक बीमा कवर निशुल्क मिलेगा, जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संघ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया, इस अवसर पर संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, महामंत्री एस.पी देवांगन, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, प्रांतीय सचिव चेतन सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज माण्डले उपस्थित थे!