छत्तीसगढ शासन समान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा ) महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 06.01.2026 को आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य संघ (पंजीयन क्रमांक-58 , दिनांक 06.02.2001 ) को आदेश जारी होने के तिथी से दिनांक 20.08.2028 तक राज्य शासन से पत्राचार करने की अस्थायी अनुमति प्रदान किया गया है। अनिल कुमार पाण्डेय प्रांताध्यक्ष ने बताया कि छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के बाद स्वास्थ्य विभाग का एकमात्र ऐसा संगठन रहा है जिसे लगातार शासन से पत्राचार करने हेतु मान्यता मिलता रहा है, संगठन हमेशा स्वास्थ्य कर्मचारियो के हित मे लगातार संघर्ष करते आया है और इसी संघर्ष का नतीजा है कि कई मांगे कर्मचारी हित मे पूरी हुई है।संघ को शासन से पत्राचार करने हेतु दी गई मान्यता से संघ के पदाधिकारियो एवं सदस्यो मे भारी हर्ष व्यापत है,

संघ ने मान्यता मिलने पर शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करता है धन्यवाद ज्ञापित करने वाले पदाधिकारी मे प्रमुख रूप से ओ.पी.शर्मा संरक्षक सलाहकार, अनिल कुमार पाण्डेय प्रांताध्यक्ष, माननीय सांसंद रायगढ के निज सहायक श्री पूरन पाटले, पंच राम अजय जिला अध्यक्ष जशपुर, होरी लाल भारद्वाज, भूपेन्द्र राय कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, आर.डी.दीवान कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, एस.पी.देवांगन महामंत्री, अश्वनी गुर्देकर, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक/सलाहकार, प्रदीप बोगी संभागीय संरक्षक, अजय नायक संभागीय अध्यक्ष दुर्ग, रविन्द्र तिवारी प्रांतीय समन्वयक, सैय्यद असलम महामंत्री, पी.सी. जेम्स महामंत्री, बी.के.शुक्ला वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष, राजेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष, चेतन सिन्हा प्रांतीय सचिव, हनुमंत राव महामंत्री, राकेश वैष्णव दंत चिकित्सालय विभागीय अध्यक्ष, अजय पाण्डे वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, रामजी सेन संभागीय सचिव, संतोष देवांगन प्रांतीय संयोजक रेडियोगा्रफर, गौतम रात्रे प्रातीय संयोजक नेत्र प्रकोष्ठ, हरिशंकर साहू फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ, अमृत निषाद प्रांतीय एम.एल.टी. प्रकोष्ठ, प्रफुल्ल पाल प्रांतीय संयोजक सी.एच.ओ. प्रकोष्ठ, नरेन्द्र पटेल संचालयीन विभागीय अध्यक्ष, सुशील गुप्ता जीवन दीप प्रांतीय संयोजक, कमल चंद्रकार ब्लाक अध्यक्ष अभनपुर, जैकलीन दान प्रांतीय नर्सिंग प्रकोष्ठ, खोमन पटेल उप प्रांताध्यक्ष, तोषिमा डहरिया प्रांतीय सह सचिव, समीरा टंडन संगठन सचिव, एवं समस्त जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष शामिल रहे।