रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा संघ के संरक्षक ओ.पी शर्मा एवं महामंत्री एस.पी देवांगन के नेतृत्व मे माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से सौजन्य मुलाक़ात किया गया, जहाँ माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियो की ओर से नव वर्ष का पुष्प गुच्छ भेट कर बधाई दिया गया,


माननीय मंत्री जी के करकमलो द्वारा संघ का प्रदेश स्तरीय वार्षिक कैलेंडर2026 का विमोचन किया गया, प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य विभाग मे लंबित मांगो जिसमे आधार बेस अटेंडेंस से स्वास्थ्य विभाग को छूट देने , स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेज अथवा अस्पतालों मे लगभग दस हज़ार रिक्त पड़े विभिन्न संवर्ग के पदों को भरने एवम दैनिक वेतन भोगी, संविदा मे कार्यरत कर्मचारी को नियमित भर्ती मे छुट प्रदान करने, ओपीडी समय को एक पाली करने , समस्त कर्मचारियों को कैसलेश मेडिकल भत्ता लागू करने , वित्त विभाग मे लंबित वेतन विसंगति दूर कर प्रस्तावित वेतनमान लागू करने, एकल पदों,( नेत्र सहायक अधिकारी, एमएलटी रेडियोग्राफर) का पदोन्नति चैनल बनाने एवं कोर्स उन्नय करने, कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था, विभाग के संविदा/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों जो शासन के पदसंरचना मे सम्मलित है को नियम बनाकर संविलियन करने,एवं सीधी भर्ती मे 50% आरक्षण देने, स्टॉफ नर्स, ड्रेसर, चतुर्थी श्रेणी संवर्ग का पदनाम परिवर्तन, बीईटीओ, नर्सिंग सिस्टर, स्टॉफ नर्स लंबित पदोन्नति करने, दंत चिकित्सा महाविद्यालय मे कार्यरत संविदा कर्मचारीयों को नवीनीकरण करते हुए वेतन प्रदाय करने, डीकेएस हॉस्पिटल के दैनिक वेतन/संविदा कर्मचारियो को श्रम निधि निरंतर प्रदान करने एवं सीधी भर्ती मे 50% आरक्षण देने, पुलिस विभाग की तर्ज़ पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो को 13 माह का वेतन देने जैसे शासन स्तर पर लंबित मांगो से अवगत कराया गया, साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के बीच स्टेट गवरमेंट सैलरी पैकेज को लेकर के समझौता (ओ एम यू) हस्ताक्षर किया गया जिसमे राज्य कर्मचारीयों को एक करोड़ 60 लाख तक बीमा कवर निशुल्क मिलेगा, जिसके लिए माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय को संघ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया,

इस अवसर पर संघ के संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा, महामंत्री एस.पी देवांगन, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे, जिला संरक्षक एस एस सोनी, प्रांतीय सचिव चेतन सिन्हा, उप प्रान्तध्यक्ष खोमन पटेल, डेंटल कॉलेज अध्यक्ष राकेश वैष्णव, प्रांतीय सह सचिव तोषीमा डहरिया, संगठन सचिव समीरा टंडन ब्लॉक अध्यक्ष आरंग सुष्मिता मसीह, अजय कुमार पांडे, शिव कंवर, राम जी सेन, शीला यादव, संध्या साहू, सुनीता साहू, हरीश चंद्र ध्रुव, बेदराम चतुर्वेदी, सुमन साहू, एम बी बेडेकर, धनीराम निषाद, मंजुला सिन्हा, नैरीना बाघ, मनोज माण्डले उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *