संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्री संजीव झा,( आई.ए.एस.) संचालक स्वास्थ्य सेवायें, से पुष्प गुच्छ भेटकर सौजन्य मुलाकात किया गया, एवं विभाग के कर्मचारियो के  विभीन्न लंबित समस्याओ नर्सिंग संवर्ग के समयमान वेतनमान, बी ई टी ओ, स्टाफ नर्स का पदोन्नति, अध्ययन अवकाश, आदि से अवगत कराया गया, जिसमे संचालक महोदय द्वारा जल्दी निराकरण करने की आश्वासन दिया गया।

स्ंाघ के प्रतिनिधी मंडल मे एस.पी.देवांगन महामंत्री, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष रायपुर, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक सलाहकार, सुशील पांडे प्रांतीय पदाधिकारी,राकेश वैष्ण्व विभागीय अध्यक्ष दंत चिकित्सा महाविद्यालय, अरविन्द्र चन्द्राकर, प्रांतीय पदाधिकारी,बेदराम प्रांतीय पदाधिकारी, अंजय पाण्डे वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, शिवप्रसाद कंवर प्रांतीय सचिव, रामजी सेन संभागीय उपाध्यक्ष, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *