छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी स्ंाघ के महामंत्री एस.पी. देवांगन एवं सालिक नौरगे जिलाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व मे आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, श्री रितेश अग्रवाल, (आई.ए.एस.) से सौजन्य भेटकर नव वर्ष की बधाईयां दी गई, एवं लंबित प्रकरण, नर्सिंग संवर्ग के समयमान वेतनमान , दंत चिकित्सा महाविद्यालय के संविदा नवीनीकरण कर वेतन प्रदाय करने एवं एलाईड हेल्थ के संबंध मे विस्तृत चर्चा किया एवं समस्याओ के समय पर समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
डाॅ0 पैकरा संचालक चिकित्सा शिक्षा से पुष्प गुच्छ भेटकर नव वर्ष की बधाईयां दी गई एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारियो के समस्याओ के निराकरण करने हेतु चर्चा किया गया जिसमे संचालक महोदय द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया।

स्ंाघ के प्रतिनिधी मंडल मे एस.पी.देवांगन महामंत्री, सालिक नौरंगे जिलाध्यक्ष रायपुर, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक सलाहकार, राकेश वैष्ण्व विभागीय अध्यक्ष दंत चिकित्सा महाविद्यालय, अरविन्द्र चन्द्राकर, प्रांतीय पदाधिकारी,बेदराम प्रांतीय पदाधिकारी, अंजय पाण्डे वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, शिवप्रसाद कंवर प्रांतीय सचिव, रामजी सेन संभागीय उपाध्यक्ष, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
श्री संजीव झा,( आई.ए.एस.) संचालक स्वास्थ्य सेवायें, से पुष्प गुच्छ भेटकर सौजन्य मुलाकात किया गया, एवं विभाग के कर्मचारियो के विभीन्न लंबित समस्याओ से अवगत कराया गया, जिसमे संचालक महोदय द्वारा निराकरण करने की आश्वासन दिया गया।
डाॅ0 एम.पी.महेश्वर, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाये, संभाग रायपुर से मुलाकात करते हुए पुष्पगुच्क्ष भेंटकर नव वर्ष की बधाईयां दी गई
डाॅ0 मिथलेश चैधरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर से भेंटकर नव वर्ष की बधाईयां दिया गया।