अभनपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल महामंत्री एस.पी देवांगन एवं जिलाध्यक्ष रायपुर एस आर नौरंगे के नेतृत्व मे अभनपुर विधायक माननीय श्री इंद्र कुमार साहू से सौजन्य भेट मुलाक़ात कर नव वर्ष की बधाई दिया एवं संघ के ब्लॉक शाखा अभनपुर एवं आरंग का वार्षिक कैलेंडर विमोचन विधायक के करकमलो से कराया गया, जिला सचिव रोशन साहू द्वारा विधायक जी का पेंटिंग भेट किया गया,

इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री एस पी देवांगन, जिलाध्यक्ष रायपुर एस आर नौरंगे, ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर कमल चंद्राकर, प्रांतीय संयोजक एमएलटी अमृत निषाद, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर, जिला सचिव रोशन साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरंग बेदराम चतुर्वेदी, लिपिक प्रकोष्ठ हितेश निर्मलकर, एमएलटी प्रकोष्ठ देवांन्द साहू, प्रदीप यादव, महेंद्र दीवान आदि पदाधिकारी उपस्थित थे!