रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल संरक्षक सलाहकार ओ.पी शर्मा एवं महामंत्री एस.पी देवांगन के नेतृत्व मे वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय ओ.पी चौधरी के निवास मे भेट मुलाक़ात कर नव वर्ष की बधाई दी गई और संघ के जिला शाखा रायपुर का कैलेंडर विमोचन माननीय मंत्री के कर कमलो से किया गया,

प्रतिनिधि मडल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वित्त विभाग मे लंबित मांगो का ध्यान आकर्षण कराया गया इस अवसर पर संघ के संरक्षक सलाहकार ओ. पी शर्मा, महामंत्री एस पी देवांगन, संरक्षक प्रदीप बोगी, संरक्षक एस.एस सोनी, जिलाध्यक्ष सालिक नौरंगे, डेंटल कॉलेज विभागीय अध्यक्ष राकेश वैष्णव, जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द चंद्राकर,ब्लॉक उपाध्यक्ष आरंग बेदराम चतुर्वेदी , उप वरिष्ठ प्रांताध्यक्ष, शिवप्रसाद कंवर प्रांतीय सचिव,आदि पदाधिकारी उपस्थित थे!