इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन ( इफ़्सेफ) की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 23 अगस्त को जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय के फैकल्टी क्लब में इफ़्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।राष्ट्रीय बैठक में दिल्ली,हरियाणा,गुजरात, जम्मू कश्मीर,छत्तीसगढ़ ,

उत्तरप्रदेश,महाराष्ट्र,उत्तरांचल,मध्यप्रदेश,राजस्थान सहित कई प्रदेश के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में सर्व सम्मति से सात सूत्रीय मांग राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन एवं वेतन आयोग की अनुशंसा लागू होने तक डीए का पचास प्रतिशत मूल वेतन में समाहित किया जाय । ठेका,संविदा, दैनिक वेतन एवं आउट सोर्सिंग प्रथा पर रोक लगाते हुए कार्यरत सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाय।पुरानी पेंशन बहाल की जाए।स्वायत्तशासी संस्थान में बोनस देने की प्रक्रिया पुनः लागू की जाए।सरकारी संस्थान का निजीकरण एवं निगमीकरण बंद किया जाय।

आशा वर्कर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को नियमित कर शासकीय सेवक घोषित किया जाय तथा ई पी एफ के तहत पेंशन प्राप्त करने वालों को अंतिम वेतन का पचास प्रतिशत पेंशन दिया जाय। उक्त मांगो को लेकर सितंबर माह में इफ़्सेफ की सभी राज्य इकाई कार्यालय ,विद्यालय एवं जिला मुख्यालय में कर्मचारी जागरण अभियान चलायेंगी।अक्टूबर माह में राज्यों के जिला एवं राजधानी मुख्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे ।

नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह में देश भर के कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष वी पी मिश्रा,राष्ट्रीय सलाकार दीपक ढोलकिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, ओ पी शर्मा,विष्णु भाई पटेल,महासचिव प्रेमचंद उप महासचिव अतुल मिश्रा,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के संयोजक पद पर प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री सूरज प्रसाद देवांगन को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *