महामंत्री एस पी देवांगन ने बताया की दिनाक 21.08.2025 को नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष् श्री अनिल पांडेय, संघ के संरक्षक सलाहकार श्री ओ पी शर्मा के नेतृतव् मे माननीय श्री श्याम बिहारी जायस्वाल जी से भेट किये, माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने नव निर्वाचित प्रान्ताध्यक्ष् को साल ओढहाकर शुभकामना दिये,

संघ के प्रमुख मांग ओ पी डी समय को पूर्व की तरह एक पाली मे करने का भरोसा दिलाया गया, एवं आधार बेस उपस्थिति के संबंध मे परीक्षण कराकर आवश्यक सुधार करने के साथ साथ जायज माँगो को पुरा करने का आश्वसन दिया गया lभेट के समय महामंत्री एस पी देवांगन, अश्वनी गुरदेकर, आर डी दीवान, चेतन सिन्हा, तूफान अली,अमृत निषाद, महेश सोनी, दुर्गेश त्रिपाठी, धनेश प्रताप, जाकिर खान, पूरण पाटले, नरेंद्र वर्मा,कमल चंद्राकर, सालिक राम नवरंगे, भारी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे