इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन(इफ़्सेफ)के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय के फैकल्टी क्लब में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी पी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई है बैठक में संगठन की समीक्षा एवं केंद्रीय तथा राज्य के कर्मचारियों की मांगो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य योजना की घोषणा की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य से इफ़्सेफ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी शर्मा एवं स्टेट डेलीगेट एस पी देवांगन एवं सुशील गुप्ता बैठक में शामिल होने दिल्ली के लिए रवाना हुए