आज दिनांक 21/08/2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय रायपुर में संघ की महासमिति की बैठक हुई जिसमें विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष तथा सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे l जिसमें महासमुंद जिला अध्यक्ष भानु डडसेना, दुर्ग अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, गौरेला से राहुल जयसवाल और बस्तर / कांकेर से अध्यक्ष चंद्रहास नाग द्वारा श्री अनिल पाण्डेय का नाम प्रांताध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया उक्त प्रस्ताव का समर्थन गरियाबंद जिलाध्यक्ष नितेश सिन्हा, धमतरी जिलाध्यक्ष संजय नारंग, सूरजपुर जिलाध्यक्ष इन्द्रसेन विश्वकर्मा, कोंडागांव जिलाध्यक्ष अनिल वैद, राजनंदगांव जिलाध्यक्ष लाभेश पगारे द्वारा किया गया l अन्य कोई प्रस्ताव नहीं आने पर श्री अनिल पाण्डेय को सर्वसम्मति से संघ का प्रांताध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया l श्री अनिल पाण्डेय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर जिला सरगुजा में पदस्थ हैं l संघ द्वारा उक्त निर्वाचन के लिए शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी एवं श्री डी के दानी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया था इस तरह यह निर्वाचन उनके द्वारा संपन्न कराया गया l


यह बताना लाज़मी होगा कि संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पूर्व प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा को संघ की अनुशासन समिति द्वारा प्रांताध्यक्ष पद से हटाने की सिफारिस की गयी थी उसके बाद दिनांक 14/08/2025 को आलोक मिश्रा द्वारा रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी में जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था l आज की महासमिति की बैठक में सर्वसम्मति से अनुशासन समिति के सिफारिस अनुसार आलोक मिश्रा को पद से हटाते हुए संघ की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्काषित किया गया है l
नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय द्वारा संघ संरक्षक श्री ओ.पी.शर्मा एवं महासमिति की उपस्थिति में नयी प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें भूपेंद्र राय, आर डी. दीवान, एस. पी. देवांगन, सैय्यद असलम, पी. सी. जेम्स, तूफान अली, बी.के.शुक्ला, सुनैना सिंह, शकील खान, प्रमेश पाल, विपिन प्रधान, एल. धनगर, सहित 48 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है l महासमिति की बैठक में 25 जिलों के जिलाध्यक्ष सहित 250 से अधिक पदाधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे l