दिनांक 09.09.2025 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री के निवास मे छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो के समस्याओ के निराकरण हेतु चर्चा की गई
संघ के महामंत्री सूरज प्रसाद देवांगन ने बताया कि विभाग के कर्मचारियो की समस्या प्रमुखता से स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य संस्थाओ मे एक पाली मे ओ.पी.डी. पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री पूर्णतः सहमत दिखे, अधार बेस अटेण्डेस मे हो रही व्यवहारिक समस्याओ का परीक्षण कराकर सुधार करने तक अटेण्डेस का अनिवार्यत बंद करने, एवं स्वास्थ्य संस्था परिसर मे आवास सुविधा, व्यापम से हो रही भर्ती मे 15 अंक अनुभव का जोडने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को किसी भी प्रकार नियुक्ति पत्र नही दी जाती है, अतः संस्था द्वारा दिये गये अनुभव पत्र को बिना नियुक्ति पत्र के मान्य करने हेतु निर्देश जारी करने, जीवनदीप कर्मचारियो को अनुभव प्रमाण पत्र देने, विभाग मे कार्यरत रिक्त पद के विरूद्ध कार्यरत संविदा /दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ऐसे पद जो शासन के पदसंरचना मे सम्मिलित है, जिनकी सेवाअवधी 5 वर्ष से अधिक हो चुकी है को विभाग मे रिक्त पदो की सीधी भर्ती मे 50ः आरक्षण देते हुए रिक्त पदो मे नियम बनाकर संविलियन करने आदि मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई।

संघ के प्रतिनिधी मंडल मे अनिल कुमार पाण्डेय, प्रांताध्यक्ष, ओ.पी.शर्मा, संरक्षक/सलाहकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एस.पी.देवांगन महामंत्री, चेतन सिन्हा प्रांतीय सचिव, एस.एस.सोनी जिला संरक्षक, ईमरान मिर्जा, प्रमुख रूप से शामिल हुए।