आज दिनांक 13.07.2025 को श्री ओ.पी.शर्मा, संरक्षक/सलाहकार छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आल इंडिया प्बलिक सर्विसेस फेडरेशन के नेतृत्व मे माननीय श्री श्याम बिहारी जायासवाल से भेटकर, स्थानान्तरण निति के विपरीत कई जिला मे राज्य संवर्ग/संभाग सवर्ग के कर्मचारियो का प्रशासनिक स्थानान्तरण जिले स्तर पर किया गया है जिसे निरस्त करने की मांग की गई है।
एस पी देवांगन महामंत्री ने बताया कि ंअविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ मे अभी तक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (म./पु.) जिसका वरिष्ठता संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर संधारण किया जाता है। जिसका संभाग स्तर पर स्थानान्तरण से वरिष्ठता बाधित नही होता एवं संभाग के बाहर स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण होने से ज्वाईनिंग तिथी से वरिष्ठता का निर्धारण होता था, लेकिन जो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (म./पु.) , फार्मासिस्ट ग्रेड02, सहायक ग्रेड03, एवं डेªसर गेड01 अपने गृह जिला जाना चाहते है, वो इस स्थानान्तरण निति के कारण स्थानान्तरण से वंचित हो गये है। जिनकी संख्या प्रदेश मे लगभग 15000 के आस-पास है। उक्त संवर्गो के लिए 7 दिवस स्थानान्तरण हेतु छूट प्रदाय करने का निवेदन करते हुए विस्तार से चर्चा हुआ जिसमे माननीय मंत्री जी की ओर से उचित कार्यवाही आश्वासन देते हुए संघ को भी उचित पहल करने का सुझाव दिया गया है ।
प्रतिनिधी मंडल मे श्री ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एस.पी. देवांगन, महामंत्री, श्री चेतन सिन्हा प्रांतीय सचिव, श्री एस.एस.सोनी, प्रंातीय संयोजक, श्री कमल चंद्राकर ब्लाक अध्यक्ष, श्री टी.के.देशलहरे , प्रमुख रूप से शामिल रहे।