छ.ग. प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री ने बताया कि ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे माननीय मुख्यमंत्री के निज सचिव से मुलाकात कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात करने के लिए समय की मांग ही गई है एवं अवगत कराया गया है, कि अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ मे अभी तक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (म./पु.) जिसका वरिष्ठता संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर संधारण किया जाता है। जिसका संभाग स्तर पर स्थानान्तरण से वरिष्ठता बाधित नही होता एवं संभाग के बाहर स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण होने से ज्वाईनिंग तिथी से वरिष्ठता का निर्धारण होता था, लेकिन जो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (म./पु.) एवं फार्मासिस्ट कई वर्षो से दूरस्थ अंचलो मे कार्य कर रहे है, जो  अपने गृह जिला जाना चाहते है, वो इस स्थानान्तरण से वंचित हो गये है। जिनकी संख्या प्रदेश मे लगभग 12000 है।

स्ंाघ ने मांग की है कि  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (म./पु.) एवं फार्मासिस्ट ग्रेड02 के लिए विशेष रूप से 7 दिवस की स्थानान्तरण पर  प्रतिबंध हटाया जाये एवं संभाग स्तर पर जो कर्मचारी स्थानान्तरण चाह रहे है उसे एक मौका दिया जाये, प्रतिनिधी मंडल मे श्री ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एस.पी. देवांगन, महामंत्री,  श्री चेतन सिन्हा प्रांतीय सचिव, श्री राजेन्द्र यादव , प्रांतीय सचिव, श्री एस.एस.सोनी, प्रंातीय संयोजक, श्री प्रदीप बोगी,श्री नरेन्द्र पटेल अध्यक्ष विभागीय संचालयीन, श्री अमृत लाल निषाद्श्री सतीश पसेरिया, प्रदेश सचिव, श्री सुमीत दुबे,संभागीय अध्यक्ष, श्री गौतम रात्रे ब्लाक अध्यक्ष, श्री कमल प्रसाद चंद्राकर, श्री सालिक राम नवरंगें, श्रीमति विभा सहाय, श्रीमनोज मांडले, श्री लक्षमी बनर्जी, अध्यक्ष मेकाहारा, श्री वंशपति पटेल, श्री खोमन पटेल,  प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *