श्री एस.पी. देवांगन महामंत्री ने जानकारी दी है कि दिनांक 29.03.2025 को ओ.पी.शर्मा संरक्षक/सलाहकार, छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व मे सचिव, छ.ग. शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग से भेटकर चिकित्सा शिक्षा विभाग मे कार्यरत स्टाफ नर्स एवं नर्सिंग सिस्टर को समयमान वेतनमान मिलने मे हो रही विंलब को कारण सहित प्रस्तुत कर स्टाफ नर्स का अधिष्टाता, संयुक्त संचालक स्तर पर समयमान प्रदाय करने एवं नर्सिंग सिस्टर का संचालक स्तर पर अविंलब समयमान प्रदाय करने हेतु निवेदन किया गया था। जिसमे सकारात्मक कार्यावाही करते हुए स्टाफ नर्सो का अधिष्ठाता, संयुक्त संचालक स्तर से समयमान वेतनमान प्रदाय करने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है । एवं नर्सिंग सिस्टरो , सहायक नर्सिंग अधीक्षक का संचालक स्तर से समयमान प्रदाय करने का आदेश जारी किया है ,जिसके लिए संघ ने सचिव महोदय, आयुक्त महोदया एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा के प्रति अभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।