संघ की मांगों पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने दिया अधिकारीयों को निर्देश
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से महानदी भवन मंत्रालय में मुलाकात कर स्वास्थ्य कर्मचारियों की आर्थिक मांगों के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा है l गैरतलब है छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों की पूर्ति के लिए 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आन्दोलन किया जा रहा था जिसे विभाग के मुखिया माननीय टी एस सिंह देव ने दिनांक 09.07.2023 को हस्तक्षेप करके अनार्थिक मांगों को पूरा करने का आश्वाशन दिलाते हुए समाप्त कराया था तथा उसी शाम को अपने प्रतिनिधित्व में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से संघ की भेंट करवाई थी उस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कहा था की वे संघ की आर्थिक मांगों के लिए मुख्य सचिव से बात करवाएंगे l संघ के महामंत्री अश्वनी गुर्देकर एवं उप प्रांताध्यक्ष एस पी देवांगन ने बताया कि उसी सम्बन्ध में आज 13 जुलाई को मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सर से संघ की चर्चा हुई है l

माननीय मुख्य सचिव को संघ ने मांग की है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा दिनांक 07.01.2017 को वेतन विसंगति समिति की बैठक करके मांगों पर विचार किया गया l तथा पुनः दिनांक 24.04.2017 को वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष, सदस्य व स्थापना / नर्सिंग / अधिकारी / कर्मचारी की बैठक कर विभाग के कर्मचारियों के वेतन मान में सुधार की अनुशंसा की गयी है l जिसे शासन को प्रेषित किया गया है तथा प्रकरण शासन में विचाराधीन है l इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विगत 13 वर्षों से अपने वेतन सुधार की राह देख रहे हैं किन्तु शासन द्वारा आदेश जारी नहीं किये गए हैं, मांग की गयी कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं / संचालक चिकित्सा शिक्षा / आयुष संचालनालय द्वारा स्टाफ नर्स, सिस्टर ट्यूटर, उप नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, मानसिक अस्पताल सेंद्री बिलासपुर का नर्सिंग व अन्य संवर्ग, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पु. एवं महिला) मेडिकल लैब टेक्नोलोजिस्ट, नेत्र सहायक अधिकारी, रेडियो ग्राफर, रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन, डायलाईसिस टेक्नीशियन, एन.एम.ऐ., ओ.टी. टेक्नीशियन, इ.सी.जी. टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, स्टोर कीपर, स्टोर कीपर (पैरा क्लिनिकल) ड्रेसर, मलेरिया निरीक्षक, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, जूनियर मलेरिया निरीक्षक, लिपिक संवर्ग के समस्त पद, अधीक्षक, प्रशासकीय अधिकारी, वाहन चालक, रेफ्रीजरेटर मेकेनिक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आयुर्वेद फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, 1997 से कार्यरत अंशकालिक स्वच्छक एवं चतुर्थ संवर्ग कर्मचारी तथा अन्य पद के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने का प्रस्ताव किया गया है जिसको लागु करने का आदेश दिया जाय, जिन वाहन चालकों के पास भारी वाहन का लाईसेंस हो को लेवल 6 वेतन दिया जाय, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 13 माह का वेतन दिया जाय, समस्त तकनिकी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति चैनल बनाया जाय, स्टाफ नर्स को मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा वर्तमान में भी मध्यप्रदेश में दिए जा रहे उक्त लाभ के तथ्य अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की स्टाफ नर्स को भी 3-4 वेतन वृद्धि लाभ को निरंतर रखने तथा की जा रही वसूली पर रोक लगायी जाय, CHO, NCD एवं फॅमिली प्लानिंग के काउंसलर को 25000/- प्रराम्भिक वेतन दिया जाय, ड्रेसर तथा स्टोर कीपर को समयमान वेतन मान का लाभ दिया जाय, अस्पतालों के सेट अप को रिवाईस किया जाय, NHM तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त संविदा कर्मचारियों, छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के कर्मचारियों को नियमितीकरण / समान कार्य समान वेतन / 62 वर्ष जॉब सिक्युरिटी दी जाय , संचालनालय आयुष के अंतर्गत अधीन कार्यालयों औषधालयों में अंशकालीन स्वच्छकों के कुल 733 पद स्वीकृत हैं जिन पर विगत 40-50 वर्षों से अंशकालीन स्वच्छक कार्य कर रहे हैं वर्तमान में 720 अंशकालीन स्वच्छक कार्यरत हैं उन्हें प्रतिमाह मात्र 4980 मासिक मजदूरी दी जाती है उन्हें नियमित / पूर्णकालिक किया जाय तथा कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाय l राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को यूनिफार्म में ड्यूटी अनिवार्य है इसलिए विगत कई वर्षों पूर्व से मात्र 70 रु. ड्रेस धुलाई भत्ता प्रदान किया जा रहा है एवं नर्सिंग स्टाफ के कार्य में बीमारी लग जाने का जोखिम बना रहता है इसके अनेक उदहारण रहे हैं साथ ही बताया गया कि सदैव ही नाईट शिफ्ट करते रहने से इनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है इसलिए नर्सिंग स्टाफ को ड्रेस धुलाई भत्ता रु. 1000/-, जोखिम भत्ता रु. 1000/- तथा नाईट ड्यूटी भत्ता रु. 1000/- प्रतिमाह प्रदान किया जाय, इसी तरह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी धुलाई भत्ता रु. 500/- प्रतिमाह प्रदान किया जाय, एवं डीकेएस अस्पताल के कर्मचारियों को संविदा का विज्ञापन करके दैनिक वेतन पर रखा गया है उन्हें संविदा निय्तुक्ति प्रदान की जाय l उपरोक्त सभी मांगों को मुख्य सचिव महोदय ने गंभीरता से सुनने के बाद वित्त विभाग को निर्देशित किया है l संघ के प्रतिनिधिमंडल में संघ संरक्षक श्री ओपी शर्मा, प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, महामंत्री अश्वनी गुर्देकर एवं उप प्रांताध्यक्ष एस पी देवांगन उपस्थित थे l

माननीय मुख्य सचिव जी के द्वारा संघ की सभी आर्थिक मांगों के लिए सम्बंधित अधिकारीयों को कार्यवाही के लिए आदेशित करने पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष प्रदीप बोगी, रविन्द्र तिवारी, वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एवं लिपिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री बी.के.शुक्ला, महामंत्री सैय्यद असलम, अश्वनी गुर्देकर, उप प्रांताध्यक्ष एस पी देवांगन, प्रांतीय संयोजक नर्सिंग जैकलीन दान, जॉली थॉमस, लैब टेक्नोलोजिस्ट प्रकोष्ठ संयोजक कमल चंद्राकर, CHO प्रकोष्ठ संयोजक प्रफुल्ल पॉल, NHM प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार गढ़ेवाल, ओफ्थालिम अधिकारी प्रकोष्ठ संयोजक एस एस सोनी, डेंटल कॉलेज समिति अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक सतीश पसेरिया, रायपुर संभाग अध्यक्ष सुमित दुबे, RHO प्रकोष्ठ से ललित सिंह ध्रुव, डीकेएस विभागीय समिति सचिव सुमित साहू, अनिल राव शामिल थे l हड़ताल पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय के सकारात्मक पहल पर संघ के रविन्द्र तिवारी, पी सी जेम्स, राजेंद्र यादव, प्रदीपि सरकार, उम्मेद सिंह पटेल, अजय नायक, विकाश कुमार यादव, अनिल कुमार पांडे, आर डी. दीवान, अजय परिहार, भूपेंद्र राय, प्रमेश पॉल, सत्येन्द्र गुप्ता, सुनैना सिंह, संध्या रानी मोवले, विपिन प्रधान, बी. एल. वर्मा, संजय नारंग, आर के जाटव, संतोष देवांगन, संतोष गिरी, हरिशंकर साहू, कुबेर साहू, नितीश सिन्हा, लाछी टंडन, अशोक डेहरिया, रमेश सोनबोइर, विजय दौरे, अनिल वैद, कमलेश उसेंडी, विनायक चंद्रवंशी, मदनलाल साहू, अमरु साहू, क्षितिज साहू, प्रमोद गौतम, विनोद मटाले एल. धनकर, परमेश्वर देवांगन, अन्नू राव, विशाल घोड़खांदे, देवेन्द्र साहू, जयसिंह कोर्राम, रमण गन्धर्व, सुजीत पॉल, लक्ष्मी बनर्जी, नरेश नेताम, अर्चना गुप्ता, रामावतार यदु, तिनेंद्र साहू, खोमन पटेल, लक्ष्मी पांडे, सुशिल कुमार गुप्ता, दुष्यंत कुमार जंघेल, मनोज मांडले, इश्वर साहू,संजय सोनी, सालिकराम नवरंगे, अरविन्द चंद्राकर, रामअवतार यदु ने धन्यवाद ज्ञापित किया है l